बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे: मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के भाजपा परिवार का दीपावली मिलन समारोह रविवार सुबह छोटा बांगड़दा स्थित बाबा श्री गार्डन में आयोजित किया गया। हालांकि, इस बार आयोजन में उत्सव के साथ शोक का माहौल भी रहा।
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बचपन के मित्र और भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र व्यास के निधन के कारण विजयवर्गीय समारोह में शामिल नहीं हुए।
उनकी अनुपस्थिति में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय और आशा विजयवर्गीय ने कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभाली। समारोह की शुरुआत में दिवंगत वीरेंद्र व्यास को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने बताया कि वीरेंद्र व्यास के निधन से कैलाश विजयवर्गीय बेहद दुखी हैं। दोनों के बीच बचपन से मित्रता थी। निधन की जानकारी मिलने के बाद कैलाश विजयवर्गीय अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की।
आकाश ने बताया कि दीपावली मिलन समारोह की तैयारियां पहले ही पूरी हो चुकी थीं और हजारों कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। ऐसे में आयोजन स्थगित नहीं किया गया। हालांकि, परिस्थितियों को देखते हुए समारोह सादगी के साथ आयोजित किया गया।
आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि दीपावली मिलन समारोह की शुरुआत कैलाश विजयवर्गीय की सोच से हुई थी। वे इंदौर और प्रदेश के कार्यकर्ताओं को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। यही कारण है कि दीपावली, होली, रक्षाबंधन और मकर संक्रांति जैसे त्योहार कार्यकर्ताओं तथा उनके परिजनों के साथ मनाने की परंपरा रही है।
उन्होंने पुराने दिनों का उल्लेख करते हुए बताया कि पहले कैलाश विजयवर्गीय दीपावली पर परिवार के लिए कपड़े खरीदने बाजार जाते थे, तब कार्यकर्ताओं को भी दुकान पर बुलाते और उनकी पसंद के कपड़े दिलवाते थे। समय के साथ कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ी तो सामूहिक आयोजनों की शुरुआत हुई। इनमें गीत-संगीत और उपहार वितरण जैसी गतिविधियां शामिल की गईं।
आकाश ने कहा कि पार्टी का कार्य करना उनके लिए पूजा के समान है और कार्यकर्ताओं के साथ पारिवारिक संबंध बनाए रखना संगठन की परंपरा का हिस्सा है।
कार्यक्रम के दौरान आकाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची में नाम जोड़ने के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने को कहा। उन्होंने कहा कि बूथ, वार्ड और विधानसभा क्षेत्र में कोई भी पात्र व्यक्ति ऐसा नहीं रहना चाहिए, जिसका नाम मतदाता सूची में दर्ज न हो।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची की जानकारी लेने और पात्र लोगों के नाम जुड़वाने में सहयोग करने की अपील की।
आकाश विजयवर्गीय ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक सप्ताह ओम नमः शिवाय जाप का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार, 23 नवंबर को वार्ड क्रमांक चार स्थित गोपाल मालू उद्यान में जाप आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नियमित जाप के लिए 'देव से महादेव' नाम से एक मोबाइल एप भी तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से लोग प्रतिदिन जाप से जुड़ सकते हैं।
इसके अतिरिक्त 29 नवंबर को बाणगंगा स्थित महाराणा प्रताप संकुल से दुर्गा वाहिनी का पथ संचलन निकाला जाएगा।
समारोह में युवाओं की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों से जुड़ी गतिविधियों की भी जानकारी दी गई। आकाश विजयवर्गीय ने बताया कि नमो कोचिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की।
समारोह में पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तन ने भी संबोधित किया। उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय के राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 1983 में एक वार्ड से शुरू हुई उनकी राजनीतिक यात्रा ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया। सत्तन ने कहा, "यह कार्यक्रम उस दीप की प्रतिज्ञा है, जिसको कैलाश कहते हैं।"
उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय के संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव के कारण वे अब केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक संस्था बन गए हैं।
दीपावली मिलन समारोह में भाजपा के 30 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान साधु-संतों की भी उपस्थिति रही।
कैलाश विजयवर्गीय की वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर आशा विजयवर्गीय ने संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में आकाश विजयवर्गीय ने भजनों की प्रस्तुति भी दी।
समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। आयोजन की शुरुआत श्रद्धांजलि से हुई और इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम सादगी के साथ संपन्न किए गए।
संबंधित समाचार

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल

चल रहे मेच के बीच होलकर स्टेडियम के बाहर मोबाइल पर सट्टे का खेल:दो वेबसाइट के जरिये चला रहे थे सट्टे का कारोबार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!