सीएमआरएस का फाइनल निरीक्षण शुरू: मेट्रो के दूसरे चरण की तैयारी तेज; स्टेशनों के अलावा ट्रैक का बारीक मुआयना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मेट्रो ट्रेन भले ही यात्रियों की कमी से जूझ रही हो, लेकिन दूसरे चरण की तैयारी तेज है। सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक 11.5 किमी हिस्से पर रविवार से सीएमआरएस ने निरीक्षण शुरू किया, जो 18 मार्च तक चलेगा। आज टीम मेट्रो से सुपर कॉरिडोर स्टेशन-2, कुमेड़ी आईएसबीटी स्टेशन सहित अन्य स्टेशन पहुंचेगी।
इस दौरान यात्री सुविधाएं जैसे लिफ्ट, एस्केलेटर, टिकट सिस्टम, फायर ब्रिगेड, इमरजेंसी ब्रेक सिस्टम, प्लेटफॉर्म पर लगे सेफ्टी डोर को परखा जाएगा। टीम 11 मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण करेगी। इस ट्रेक पर मेट्रो को 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलाकर स्पीड टेस्ट भी किया जाएगा।
रविवार को ट्रैक निरीक्षण के दौरान सीएमआरएस के साथ आई टीम ने ट्रैक रीडिंग, ट्रैक का टर्नआउट जांचा। इसके अलावा ट्रैक पर लगे इलेक्ट्रिकल उपकरणों की जांच की। ट्रैक व वायडक्ट निर्माण में लगे सीमेंट-कंक्रीट की अपने साथ लाए उपकरणों के माध्यम से अल्ट्रासाउंड टेस्ट भी किया।
टीम में 70 से ज्यादा सदस्य
मेट्रो के अंतिम निरीक्षण के लिए सीएमआरएस की 70 से ज्यादा सदस्यों वाली टीम आई हैं। गांधी नगर के आगे से करीब 15 ट्रालियों में मेट्रो ट्रैक और स्टेशनों का निरीक्षण शुरू किया। इस दौरान अधिकारियों ने पूरे रूट का बारीकी से जायजा लिया। टीम लवकुश चौराहा ब्रिज के आगे करीब एक घंटे रुकी।
यहां ट्रैक के उस हिस्से की खास जांच की गई, जहां मोड़ यानी कर्व है। ऐसे स्थानों पर ट्रैक की मजबूती और सुरक्षा मानकों को बहुत ध्यान से परखा गया। निरीक्षण शाम 7 बजे तक चला। कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी नीलाभ्र सेनगुप्ता के नेतृत्व में टीम ने सुपर कॉरिडोर स्टेशन-2 से मालवीय नगर तक हर मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक का निरीक्षण किया। वापस मालवीय नगर से सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर 2 लौटे और मेट्रो के डाउन ट्रैक का अवलोकन भी किया।
सुपर कॉरिडोर जाने वाला रास्ता बंद
मेट्रो स्टेशन कार्य के लिए एयरपोर्ट से सुपर कॉरिडोर मार्ग अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया हैं। इस रूट के राहगीरों को बिजासन माता मंदिर रोड से धार रोड जाना पड़ेगा और वहां से चौराहे से यू-टर्न लेकर वापस सुपर कॉरिडोर पर आना होगा। गोम्मटगिरी और हातोद जाने वाले भी इसी रूट से जा पाएंगे। गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर तक का रूट भी बंद कर दिया गया है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!