खबर
Top News

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम: मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अक्टूबर 2026, 3:59 pm
शेयर करें:
विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को उज्जैन में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आस्था गार्डन से कार्यक्रम में वर्चुअली सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत आयोजित ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का मशाल जलाकर शुभारंभ किया।

उन्होंने स्वयं हाथ में मशाल लेकर यात्रा में सहभागिता की। इस दौरान विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।

सीएम बोले- प्रधानमंत्री के 25 साल का सेवाकाल प्रेरणादायक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होना सभी के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना से जुड़ा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने कई महत्वपूर्ण लक्ष्यों की दिशा में काम किया है।

‘सबका साथ, सबका विकास’ के जरिए हर वर्ग को जोड़ने का दावा
डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के भाव के साथ समाज के विभिन्न वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा और राष्ट्र निर्माण के अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा और सुशासन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

महाकाल लोक के बाद बढ़ा धार्मिक पर्यटन
मुख्यमंत्री ने उज्जैन के विकास और धार्मिक पर्यटन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि महाकाल लोक के निर्माण के बाद उज्जैन में धार्मिक पर्यटन को गति मिली है।

डॉ. यादव के मुताबिक, पिछले वर्ष उज्जैन में करीब 7 करोड़ और पूरे मध्यप्रदेश में करीब 20 करोड़ श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचे।

उन्होंने इसे प्रदेश में धार्मिक पर्यटन और विकास के विस्तार से जोड़ते हुए कहा कि मध्यप्रदेश विकास, आस्था और सांस्कृतिक विरासत के साथ आगे बढ़ रहा है।

‘सेवा ज्योति’ के जरिए सेवा का संदेश
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के बाद मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि देशभर में प्रधानमंत्री के सेवा काल को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश में भी सेवा की मशाल और ज्योति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है।

कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी
विकसित भारत संकल्प सभा में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का वर्चुअल प्रसारण किया गया। इसके बाद सेवा ज्योति कलश यात्रा की शुरुआत की गई।

संबंधित समाचार

रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

1 minute ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

6 minutes ago
कम बारिश के बाद अलर्ट
Top News

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

10 minutes ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

14 minutes ago
बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

21 minutes ago
मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!
Top News

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

24 minutes ago
वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान
Top News

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

31 minutes ago
स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला
Top News

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

40 minutes ago
प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद: सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

about 1 hour ago
भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी
Top News

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

about 1 hour ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

about 1 hour ago
कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:सफाई मित्रों के नियमितीकरण; समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत 10 मांगें उठाईं

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर
Top News

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

about 1 hour ago
हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली
Top News

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

about 1 hour ago
कम बारिश ने बढ़ाई चिंता
Top News

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

about 1 hour ago
फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज
Top News

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

about 1 hour ago
मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत
Top News

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

about 1 hour ago
इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक
Top News

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

about 1 hour ago
बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग
Top News

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

about 1 hour ago
मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं
Top News

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!