शहर की पेयजल टंकियों की सफाई का काम शुरू: निगमायुक्त के निर्देश के बाद निगम अफसर सक्रिय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नर्मदा पेयजल आपूर्ति प्रणाली से जुड़ी सभी पानी की टंकियों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके चलते टंकियों में नियमित रूप से क्लोरिनेशन, पानी की जांच तथा निर्धारित समयावधि में टंकियों की साफ-सफाई का कार्य किया जाएगा।
निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया कि शहरभर में साफ पानी सप्लाय करने के लिए अधिकारियों को नियमित पानी की जांच करने, क्लोरीनेशन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निगमायुक्त के निर्देश के बाद निगम अधिकारी व कर्मचारी सक्रिय हो गए हैं। इसके चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित पानी की टंकियों की सफाई की गई। इनमें स्कीम नंबर 140, एमआईजी क्षेत्र, रेडियो कॉलोनी, उर्दू स्कूल परिसर तथा एमवाय हॉस्पिटल परिसर में स्थित पानी की टंकियां शामिल हैं।
किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए
सफाई कार्य के दौरान टंकियों की आंतरिक दीवारों, तल एवं जल भंडारण क्षमता का विशेष रूप से निरीक्षण करते हुए आवश्यक स्वच्छता की प्रक्रिया अपनाई गई। बताया जाता है कि पानी की टंकियों की सफाई के साथ ही शहरभर की सभी पानी की टंकियों पर नियमित रूप से सफाई एवं संधारण कार्य किया जा रहा है, जिससे कहीं भी दूषित जल की आपूर्ति न हो और नागरिकों को शुद्ध पेयजल मिलता रहे।
निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पानी की टंकियों की सफाई, क्लोरिनेशन एवं मॉनिटरिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। तय मानकों के अनुसार कार्य किया जाए।
संबंधित समाचार

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!