स्वच्छता का दावा या हकीकत की दुर्गंध वार्ड में सड़कों पर बह रहा गंदा पानी: सीवर चैंबर ओवरफ्लो; रहवासियों में बढ़ा आक्रोश, क्षेत्र में बीमारियों के फैलने का खतरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश के सबसे स्वच्छ शहर का तमगा हासिल करने वाले इंदौर की स्वच्छता व्यवस्था पर वार्ड क्रमांक 76, जोन क्रमांक 19 की यह तस्वीर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
क्षेत्र में स्थित सीवर चैंबर गंदगी से लबालब भरा हुआ है, जिसके कारण दूषित पानी सड़कों पर खुलेआम बह रहा है। इससे न केवल आवागमन प्रभावित हो रहा है, बल्कि क्षेत्र में बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित अधिकारियों और नगर निगम प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
लगातार शिकायतों के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
एक ओर नगर निगम और महापौर पुष्यमित्र भार्गव शहर की स्वच्छता उपलब्धियों का उल्लेख करते हैं, वहीं दूसरी ओर वार्ड 76 की यह स्थिति स्वच्छता व्यवस्था की जमीनी हकीकत का खुलासा करती है।
गंदगी और बदबू से परेशान नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे जनआंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या नगर निगम प्रशासन और महापौर इस समस्या पर संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करेंगे, या फिर जनता का बढ़ता आक्रोश आने वाले दिनों में बड़े विरोध का रूप लेगा?
इंदौर की स्वच्छता छवि को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को इन सवालों के जवाब देने होंगे।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!