बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे CJI: पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद; मुख्यमंत्री के साथ किया करोड़ों की परियोजना का शुभारंभ
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत उज्जैन पहुंचे और सबसे पहले श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ 18.66 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले न्यायाधीश अतिथि गृह का भूमिपूजन और शिलान्यास किया।
ठहरने की व्यवस्था मिल सकेगी
नया अतिथि गृह बनने के बाद देश और प्रदेश के अलग-अलग न्यायालयों व न्यायिक संस्थानों से उज्जैन आने वाले न्यायाधीशों को आधुनिक और सुविधाजनक ठहरने की व्यवस्था मिल सकेगी।
महाकाल मंदिर में CJI ने किया पूजन
उज्जैन पहुंचने के बाद CJI जस्टिस सूर्यकांत श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया और आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया।
अधिकारी मौजूद रहे
मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने उन्हें बाबा महाकाल का प्रसाद और स्मृति-चिह्न भेंट किया। इस दौरान संभागायुक्त आशीष सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
18.66 करोड़ की लागत से बनेगा अतिथि गृह
महाकाल दर्शन के बाद CJI और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव न्यायाधीश अतिथि गृह के भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। परियोजना की अनुमानित लागत 18.66 करोड़ रुपए है। इसका उद्देश्य उज्जैन की न्यायिक अधोसंरचना को मजबूत करने के साथ बाहर से आने वाले न्यायाधीशों के लिए बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना है।
1.947 एकड़ जमीन पर होगा निर्माण
प्रस्तावित न्यायाधीश अतिथि गृह का निर्माण करीब 1.947 एकड़ भूमि पर किया जाएगा। भवन G+1 यानी भूतल और प्रथम तल की संरचना में विकसित किया जाएगा। परियोजना में न्यायाधीशों के ठहरने के लिए आवश्यक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है, ताकि न्यायिक अधिकारियों को उज्जैन प्रवास के दौरान बेहतर और सुविधाजनक आवास मिल सके।
न्यायिक कार्यक्रमों में भी उपयोगी होगी सुविधा
उज्जैन धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से देश के प्रमुख शहरों में शामिल है। यहां विभिन्न न्यायिक कार्यक्रमों और बैठकों के सिलसिले में न्यायाधीशों तथा न्यायिक अधिकारियों का आना-जाना रहता है। नए अतिथि गृह के निर्माण से ऐसे अधिकारियों के लिए आवास व्यवस्था अधिक व्यवस्थित हो सकेगी। भविष्य में न्यायिक बैठकों और कार्यक्रमों के दौरान भी यह सुविधा उपयोगी साबित हो सकती है।
CJI को भेंट की महाकाल मंदिर की प्रतिकृति
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने CJI जस्टिस सूर्यकांत को श्री महाकालेश्वर मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। वहीं, जिला अभिभाषक संघ की ओर से कार्यक्रम में मौजूद न्यायाधीशों को भगवान महाकालेश्वर का छायाचित्र भेंट किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद रहे वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी
समारोह में सर्वोच्च न्यायालय और मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के अलावा जिला न्यायालय के न्यायाधीश, प्रशासनिक अधिकारी, संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
न्यायाधीश अतिथि गृह की शुरुआत को उज्जैन में न्यायिक सुविधाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!