शहर कांग्रेस अध्यक्ष का मोबाइल हुआ हैक: ठगों ने व्हाट्सऐप से मैसेज कर परिचितों से मांगे रुपए; क्राइम ब्रांच में की शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर से साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस बार ठगों ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे का मोबाइल और व्हाट्सऐप अकाउंट हैक कर लिया। हैकर्स ने उनके अकाउंट का इस्तेमाल कर परिचितों से पैसों की मांग की।
पार्सल कॉल से शुरू हुआ पूरा खेल
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए चिंटू चौकसे ने बताया कि मंगलवार को वे अपने वार्ड में काम कर रहे थे, तभी उनके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को पार्सल डिलीवरी से जुड़ा बताते हुए कहा कि उनका पार्सल आया है, लेकिन लोकेशन नहीं मिल रही है।
2-3 बार कॉल किया
कॉलर ने एक अन्य नंबर पर संपर्क करने को कहा। शुरुआत में उन्हें शक हुआ क्योंकि उन्होंने कोई ऑर्डर नहीं किया था, लेकिन बाद में लगा कि शायद किसी सामान का एक्सचेंज होगा। इस पर उन्होंने दिए गए नंबर पर 2-3 बार कॉल किया, लेकिन सामने से कोई जवाब नहीं मिला।
कुछ देर बाद हैक हुआ व्हाट्सऐप
इसके कुछ समय बाद उनका मोबाइल असामान्य व्यवहार करने लगा और कॉल आना बंद हो गए। इसी बीच हैकर ने उनके व्हाट्सऐप अकाउंट पर कब्जा कर लिया और उनके कॉन्टैक्ट्स को मैसेज भेजना शुरू कर दिया।
परिचितों से मांगे रुपए
हैकर ने चौकसे के नाम से उनके परिचितों को मैसेज कर कहा कि उन्हें तत्काल पैसों की जरूरत है। कई लोगों से 50 से 55 हजार रुपए तक की मांग की गई। जब परिचितों ने सीधे चौकसे से संपर्क किया और पैसे मांगने की पुष्टि करनी चाही, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।
क्राइम ब्रांच में की शिकायत
मामले की जानकारी मिलते ही चिंटू चौकसे तुरंत क्राइम ब्रांच डीसीपी कार्यालय पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस साइबर ठगों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
लोगों से सतर्क रहने की अपील
चिंटू चौकसे ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के किसी भी मैसेज या कॉल पर भरोसा न करें और पैसे भेजने से पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे पुष्टि जरूर करें।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल

राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता:सीईसी के इस्तीफे की मांग

राहुल यादव बोला... हां डिजाइनर है गैंगस्टर सतीश भाऊ:एसीपी क्राइम ने लिए पीडि़त के बयान

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई करने की तैयारी में थे आरोपी

सुप्रीम कोर्ट बोला मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करें:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आज फिर मैदान में सीजेपी

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार:टीम इंडिया की जर्सी खरीदने प्रशंसकों में मची होड़

नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में बड़ा फर्जीवाड़ा:तीन बार फूटी पाइपलाइन; जर्जर हो रहा 2000 करोड़ का प्रोजेक्ट

2 अलग-अलग मामलों में दो की मौत:प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या; युवक ने लगाई फांसी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!