बच्चे अपनी विधा में पारंगत हों: तभी विशेष पहचान बनेगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

योनेक्स सनराइज विद्यालयीन खुली बैडमिंटन स्पर्धा का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बच्चों को अपनी विधा में पारंगत होना चाहिए, आपकी पहचान तभी बनेगी। आपको अपना नाम करना है तो कड़ी मेहनत, अनुशासन और फिटनेस के साथ गुरु के निर्देशों को मानना होगा। यह उद्गार सरताज अकादमी द्वारा अमेच्योर बैडमिंटन एकेडमी इंदौर में आयोजित 17वीं योनेक्स सनराइज विद्यालयीन खुली बैडमिंटन स्पर्धा के पुरस्कार वितरण समारोह में अपराध शाखा इंदौर एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ राजेश दंडोतिया ने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा वे इस समय पुलिस की अपराध शाखा में पदस्थ हैं, लेकिन उन्हें साइबर सुरक्षा के विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता है। आप भी इस तरह खेलें और अन्य किसी भी विधा में पारंगत होकर अपनी विशेष पहचान बनाएं। सरताज अकादमी और अमेच्योर बैडमिंटन एकेडमी आपको बैडमिंटन में बहुत बढ़िया अवसर और स्पर्धाओं का फायदा दे रही है।
सनराइज स्पोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड योनेक्स के साथ खेल की बेहतरीन सुविधाएं दे रहे हैं, पैरेंट्स, विशेषकर माताएं आपके साथ समय दे रही हैं, प्रशिक्षक भी मेहनत करते हैं, तो बच्चे खेल में आगे बढ़ें।
उन्होंने बैडमिंटन गतिविधियों और स्पर्धाओं के लिए धर्मेश यशलहा के निरंतर सक्रिय रहने की सराहना की।
बच्चों से कहा हार पर निराश नहीं हों, अगली बार जीत की तैयारी करें, खेल आपको संयमित और आत्मविश्वास, सहनशीलता सिखाता है। अपने बड़े लक्ष्य के साथ आगे बढ़ें, सरताज अकादमी के प्रबंध निदेशक यशलहा ने बताया हम बैडमिंटन के विकास के लिए निरंतर सक्रिय रहते हैं।
अब अमेच्योर बैडमिंटन एकेडमी इंदौर भी हमारा साथ दे रही है, ताकि बच्चों को अधिकाधिक सुविधाएं और इनाम देकर प्रोत्साहित करें। हम जल्दी ही विधायक ट्रॉफी सरताज खुली मिनी और सबजूनियर रैंकिंग बैडमिंटन स्पर्धा भी आयोजित करेंगे। इस अवसर पर अजय शुक्ला भी उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत हर्ष सरग, अंकित शुक्ला और माधुरी सरग ने किया।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!