मिठाई मांगने पर बच्चे से बदसलूकी: बाल पकड़कर उठाया; नगर परिषद कर्मचारी के व्यवहार को लेकर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अनूपपुर।
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी नगर परिषद से एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नगर परिषद का एक कर्मचारी कथित तौर पर एक बच्चे के साथ बदसलूकी करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चा मिठाई मांगने पहुंचा था, इसी दौरान कर्मचारी ने उसके बाल पकड़कर उसे उठाया।
मिठाई मांगने पहुंचा था बच्चा
वायरल वीडियो में एक बच्चा नगर परिषद परिसर में नजर आ रहा है। इसी दौरान वहां मौजूद एक कर्मचारी उसके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करता दिखाई देता है। वीडियो में कर्मचारी बच्चे के बाल पकड़कर उसे उठाता नजर आ रहा है।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग कर्मचारी के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं और बच्चे के साथ इस तरह का व्यवहार किए जाने पर सवाल उठा रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में
घटना कब की है और कर्मचारी ने बच्चे के साथ इस तरह का व्यवहार क्यों किया, इसकी पूरी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।
कार्रवाई पर टिकी नजर
मामले में नगर परिषद या संबंधित अधिकारियों की ओर से अभी आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वीडियो की सत्यता और घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में कर्मचारी के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।
संबंधित समाचार

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार

प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए:चक्कर काट रहा खरीदार

साध्वी का संतों पर पलटवार:अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य पर उठाए सवाल

घर में छिपा है बंटी नागर की आत्महत्या का राज:दो दिन पहले तक सब ठीक था; आखिर एकदम ऐसा क्या हुआ कि देना पड़ी जान

आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका:इतने रुपए महंगा हुआ दूध; होम डिलीवरी के लिए भी चुकाने होंगे एक्स्ट्रा पैसे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!