शहर पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त: संभागायुक्त, कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर ने किया स्वागत;
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को इंदौर पहुंचे। उनके आगमन पर एयरपोर्ट पर निर्वाचन और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के स्वागत के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आरपीएस जादौन, इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस आयुक्त संतोष सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा तथा नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने परिसर में स्थापित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की गादी के समक्ष नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वे पहले दिन इंदौर में बूथ लेवल ऑफिस (बीएलओ) से संवाद करेंगे, जबकि दूसरे दिन ओंकारेश्वर और महेश्वर में विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त आज इंदौर पहुंचेंगे और यहां लता मंगेशकर सभागृह में आयोजित बीएलओ कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। इस दौरान वे इंदौर, उज्जैन, देवास, धार और खंडवा जिले के 1,500 से अधिक बीएलओ के साथ संवाद करेंगे।
जनस्म्पर्क अधिकारी के अनुसार, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला मध्य प्रदेश दौरा है। वहीं, इंदौर में बीएलओ के साथ महत्वपूर्ण बैठक और चर्चा के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त दूसरे दिन ओंकारेश्वर और महेश्वर जाएंगे। इस दौरान वे ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग दर्शन और मां नर्मदा का पूजन करेंगे, जिसके बाद ऐतिहासिक महेश्वर किले का भी भ्रमण करेंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सायंकाल इंदौर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इंदौर प्रवास को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियां की गई हैं। उनके दौरे के दौरान निर्वाचन संबंधी विभिन्न विषयों पर अधिकारियों के साथ बैठकें और कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं।
संबंधित समाचार

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!