सोना लेकर फरार अकाउंटेंट पर केस दर्ज: व्यापारी से 80 ग्राम का सोने का बिस्किट और लाखों के गहने लेकर भागा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजयनगर थाना पुलिस ने सोना लेकर फरार हुए एक अकाउंटेंट के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान गुजरात निवासी कौशल सिंह जडेजा के रूप में हुई है, जो भोपाल के कोलार रोड इलाके में किराए से रह रहा था। आरोप है कि उसने इंदौर के एक सोना-चांदी व्यापारी से 80 ग्राम का सोने का बिस्किट और सोने के आभूषण लिए और रुपए दिए बिना मोबाइल बंद कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
परिचित ने कराई थी आरोपी से पहचान
भोलेनाथ कॉलोनी निवासी व्यापारी अमित पालीवाल ने पुलिस को बताया कि वे सोना-चांदी का कारोबार करते हैं। उनके व्यापारिक परिचित निलेश जैन ने उनकी पहचान कौशल सिंह जडेजा से कराई थी। निलेश ने कौशल को रिश्तेदार और अकाउंटेंट बताया था।
पहचान होने के बाद कौशल ने शुरुआत में एक-दो बार अमित से सोने के आभूषण लिए और समय पर लेन-देन किया। इससे अमित को उस पर विश्वास हो गया। इसी भरोसे के चलते बाद में अमित ने उसे सोना देना जारी रखा।
4 अगस्त को होटल के पास बुलाकर लिया सोना
पुलिस के मुताबिक, 4 अगस्त को कौशल इंदौर आया और अमित को मैरियट होटल की सर्विस रोड पर बुलाया। यहां उसने अमित से 80 ग्राम का सोने का बिस्किट, करीब 85 ग्राम की सोने की चेन, चार सोने की चूड़ियां, सोने के टॉप्स और एक अन्य सोने की चेन ली।
कौशल ने अमित से कहा था कि वह इन आभूषणों को बेचकर दो से चार दिन में रुपए वापस कर देगा। अमित ने उसके पुराने परिचय और भरोसे के चलते उसे सोना दे दिया।
तीन दिन बाद मोबाइल बंद मिला
तीन दिन बाद जब अमित ने कौशल को फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद अमित ने निलेश जैन से संपर्क किया। निलेश ने भी बताया कि उसकी कौशल से बातचीत नहीं हो पा रही है।
निलेश ने अमित को यह भी बताया कि 11 अगस्त को उसके भाई के करीब 25 लाख रुपए भी कौशल लेकर गया है। इसके बाद अमित को संदेह हुआ और उसने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
भोपाल पहुंचा तो घर पर लगा मिला ताला
आरोपी की तलाश करते हुए अमित भोपाल के कोलार रोड स्थित उसके किराए के घर पर पहुंचा। वहां मकान पर ताला लगा मिला। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि कौशल एक-दो दिन पहले ही पत्नी और बच्चों के साथ घर बंद करके कहीं चला गया है।
अमित ने भोपाल से भी कौशल से संपर्क करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन उससे कोई संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद अमित इंदौर लौटे और विजयनगर थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाश जारी
शिकायत के आधार पर विजयनगर थाना पुलिस ने गुरुवार रात कौशल सिंह जडेजा के खिलाफ अमानत में खयानत की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में लगी हैं।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!