महाराजा काम्प्लेक्स में मिला कमर्शियल सिलेंडरों का जखीरा: नगर निगम का है मार्केट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक ओर खाद्य विभाग गैस सिलेंडरों की निगरानी के तमाम दावे कर रहा है वहीं दूसरी ओर शहर के बीचोबीच महाराजा काम्प्लेक्स में अवैध रूप से जमा कमर्शियल गैस सिलेंडर का जखीरा मिला। ये नगर निगम का मार्केट है। यहां से 25 सिलेंडर जब्त किए गए।
खाद्य विभाग की टीम ने नगर निगम के कोठारी मार्केट स्थित महाराजा कॉम्प्लेक्स स्थित एक दुकान पर छापा मारा। इस दौरान पूरे काम्पलैक्स में हलचल मच गई। बड़ी संख्या में दुकानदार एकत्र हो गए।
यहां से 25 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। ये सभी कमॢशयल हैं जो कालाबाजारी करने के लिहाज से जमा किए गए थे। खास बात येे थी कि ये दुकान नियमानुसार आवंटित नहीं थी बल्कि कब्जा किया गया था।
टीम ने ताला तोडक़र कार्रवाई की। खाद्य नियंत्रक एमएल मारू ने बताया कि जांच में सामने आया है कि यह गोदाम भोला नामक व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा था। अधिकारियों को सूचना मिली थी कि दुकान में बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर रखे गए हैं।
सूचना के आधार पर खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की तो अंदर बड़ी संख्या में कमर्शियल सिलेंडर भरे मिले। इसके बाद सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया गया।
भंडारे के लिए थे लेकिन वैध अनुमति नहीं थी: जानकारी के अनुसार क्षेत्र में 1 जून को भंडारे का आयोजन है। आशंका जताई जा रही है कि उसी आयोजन में उपयोग के लिए यह सिलेंडर यहां एकत्रित किए गए थे।
हालांकि विभाग इस बात की भी जांच कर रहा है कि सिलेंडरों का भंडारण वैध अनुमति के तहत किया गया था या नहीं। मामले में सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि जब घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के परिवहन व भंडारण को लेकर कड़े नियम लागू हैं, तब नगर निगम परिसर में ही इतने बड़े स्तर पर सिलेंडरों का जखीरा कैसे तैयार हो गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यहां किसी प्रकार की दुर्घटना या आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूत्रों के मुताबिक जिस दुकान में सिलेंडर रखे गए थे, वहां लंबे समय से अवैध कब्जे की शिकायतें भी सामने आती रही हैं।
अब खाद्य विभाग और संबंधित एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि सिलेंडर कहां से लाए गए, उनका उपयोग किस उद्देश्य के लिए होना था और क्या इसके पीछे किसी संगठित अवैध गैस कारोबार का नेटवर्क सक्रिय है।
फिलहाल विभाग ने सिलेंडरों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की जांच के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

युवक-युवती को एयरपोर्ट पर रोका:पुलिस ने लिया हिरासत में; लापता की शिकायत पर कार्रवाई

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!