खबर
Top News

नई नवेली दुल्हन की बेरहमी से हत्या: जेठ ने कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार; 13 दिन पहले हुई थी शादी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 मई 2026, 1:01 pm
शेयर करें:
नई नवेली दुल्हन की बेरहमी से हत्या

खुलासा फर्स्ट, सिवनी।
घंसौर थाना क्षेत्र के खजरी गांव में शुक्रवार सुबह एक ऐसी खूनी वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। शादी के महज 13 दिन बाद ही एक नवविवाहिता की उसके ही जेठ ने कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी।

मौके पर ही तोड़ दिया दम
आरोपी ने महिला पर इतने ताबड़तोड़ वार किए कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी जंगल की ओर भाग निकला और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।पुलिस के मुताबिक मृतका 23 वर्षीय सरिता मरकाम थी, जिसका विवाह 10 मई को गांव के युवक बबलू मरकाम से हुआ था।

खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ी
परिवार में अभी शादी की खुशियां खत्म भी नहीं हुई थीं कि शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे घर के भीतर अचानक चीख-पुकार मच गई। आरोप है कि बबलू के बड़े भाई ने सरिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गर्दन, पेट, हाथ और कमर पर किए गए गहरे वारों से सरिता खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ी।

मासूम भानजी बनी गवाह
इस दिल दहला देने वाली घटना की सबसे बड़ी गवाह घर में मौजूद मासूम भानजी पिंकी बनी। उसने बताया कि बड़े मामा अचानक छोटी मामी के साथ जबरदस्ती करने लगे और देखते ही देखते कुल्हाड़ी उठाकर हमला कर दिया।

आरोपी हुआ फरार

पिंकी के अनुसार, मामी को बचाने के लिए वह घर के अंदर से हंसिया लेकर बाहर दौड़ी और जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाई। उसकी आवाज सुनकर परिवार के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की घंसौर थाना टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया के अनुसार, शुरुआती जांच में आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आई है।

पुलिस जंगलों में दे रही दबिश
हालांकि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर आरोपी ने अपनी ही छोटी बहू को इतनी बेरहमी से क्यों मौत के घाट उतारा। फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह साफ नहीं हो सकी है।

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार गांव और आसपास के जंगलों में दबिश दे रही है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग इस नृशंस हत्या से सहमे हुए हैं।

संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला
Top News

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

about 4 hours ago
फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन
Top News

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

about 7 hours ago
आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त
Top News

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

about 7 hours ago
महंगाई का एक और झटका
Top News

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

about 7 hours ago
धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
Top News

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

about 8 hours ago
मारपीट के दो मामले
Top News

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

about 8 hours ago
विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’
Top News

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

about 8 hours ago
माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू
Top News

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

about 8 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

about 9 hours ago
भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली
Top News

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

about 9 hours ago
अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी
Top News

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

about 9 hours ago
सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद
Top News

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

about 9 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

about 9 hours ago
नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर
Top News

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

about 9 hours ago
एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा
Top News

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

about 10 hours ago
आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली
Top News

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

about 10 hours ago
बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल
Top News

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

about 10 hours ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

about 10 hours ago
भक्ति के रंग गरबे की उमंग
Top News

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

about 10 hours ago
कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र
Top News

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!