टेंट कारोबारी महिला के घर में बमबाजी: छेड़छाड़ का विरोध करने पर की; बेटी घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर के चुंगी चौकी क्षेत्र में रविवार रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने एक टेंट कारोबारी महिला के घर को दोबारा निशाना बनाते हुए पहले पथराव किया और फिर सूअर मारने वाले देसी बम फेंक दिए।
आरोपी फरार
इस हमले में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही घमापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। बताया जा रहा है कि ये वही बदमाश हैं, जिन्होंने कुछ महीने पहले भी टेंट कारोबारी के घर पर हमला कर आगजनी और तोड़फोड़ की थी।
पहले भी हो चुके हैं हमले
घमापुर निवासी टेंट कारोबारी महिला पूनम थदानी ने बताया कि इससे पहले 20 और 25 नवंबर 2025 को भी स्थानीय बदमाशों ने उनके घर पर पथराव और आगजनी की थी। इन घटनाओं की शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बढ़ते चले गए।
20–25 बदमाशों ने किया हमला
रविवार रात जीतू ठाकुर और यश ठाकुर अपने करीब 20 से 25 साथियों के साथ पहुंचे। बदमाशों ने घर पर पत्थर फेंके और फिर हथगोले उछाल दिए। घर में मौजूद महिलाओं ने किसी तरह ठंडा पानी फेंककर हालात संभाले, जिससे और बड़ा नुकसान टल सका।
बच्ची के चेहरे के पास फटा बम
पीड़िता पूनम थदानी ने बताया कि बदमाशों द्वारा फेंका गया हथगोला उनकी बेटी जैस्मिन के चेहरे के पास आकर फट गया। धमाके से जैस्मिन गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
कब्जे की कोशिश का आरोप
पीड़ित परिवार का आरोप है कि बदमाश उनके मकान और बगल में स्थित प्लॉट पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से वे लगातार धमकाने, हमले करने और दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि परिवार मजबूर होकर घर छोड़ दे।
छेड़छाड़ का विरोध बना हमले की वजह
पूनम थदानी के अनुसार 12 नवंबर 2025 को यश ठाकुर और उसके साथियों ने मोहल्ले की स्कूल और कॉलेज जाने वाली छात्राओं से छेड़छाड़ की थी। उन्होंने इसका विरोध किया और बदमाशों को फटकार लगाई थी।
इसी रंजिश में 20 नवंबर की शाम बदमाशों ने उनके टेंट हाउस में तोड़फोड़ की, पेट्रोल डालकर आग लगा दी और करीब आधे घंटे तक इलाके में उत्पात मचाया था। इस दौरान घर के बाहर खड़ी कार तोड़ दी गई और एक ऑटो में भी आग लगा दी गई थी।
पीड़िता का यह भी आरोप है कि बदमाशों के परिजनों ने पुलिस के सामने ही धमकी दी थी कि यदि शिकायत वापस नहीं ली गई तो पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा।
इलाके में दहशत
फिलहाल पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!