बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक मीका सिंह शनिवार तड़के करीब चार बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। वे सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान मीका सिंह ने नंदी हॉल में लगभग डेढ़ घंटे तक बैठकर भगवान महाकाल की आरती के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
मीका सिंह इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। इसी दौरान वे भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन-अर्चन के लिए उज्जैन पहुंचे और भस्म आरती में भाग लिया। आरती के दौरान वे पूरी तरह महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। आरती के पश्चात उन्होंने देहरी से पूजन कर भगवान का आशीर्वाद लिया।
मीका सिंह ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि भगवान महाकाल ने उन्हें अपने दर्शन के लिए बुलाया। जब भी वे इंदौर आते हैं, तो उज्जैन पहुंचकर महाकाल मंदिर आकर दर्शन अवश्य करते हैं। उन्होंने कहा कि भस्म आरती का अनुभव सबसे अलग और अद्भुत होता है तथा भगवान की कृपा सभी पर बनी रहे।
इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने मीका सिंह का स्वागत और सम्मान किया।
संबंधित समाचार

टोल प्लाजा के एसी आउटर में लगी आग:वाहनों की आवाजाही प्रभावित; लंबी कतारों से मचा हड़कंप

सिंहस्थ से पहले तैयारियों की रफ्तार तेज:कमिश्नर ने दिए घाट-स्वच्छता के निर्देश; श्रद्धालुओं के लिए होल्डिंग एरिया और ई-कार्ट

घी के नाम पर मिलावट:25 ब्रांड के सैंपल फेल; पॉम ऑयल मिला, त्योहार से पहले खाद्य विभाग सख्त

महाकाल की नगरी में महापर्व की तैयारी:सिंहस्थ-2028 होगा भव्य-दिव्य; सीएम बोले- संत, प्रशासन और समाज मिलकर निभाएं जिम्मेदारी

‘पटाखा साउंड’ का खेल खत्म:सैकड़ों मॉडिफाइड साइलेंसर रोड रोलर से चकनाचूर; ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई जारी

बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त:विभाग से 4 हफ्ते में पूरा रिकॉर्ड और जवाब मांगा; सुनवाई अगले माह

कार से करोड़ों की ड्रग्स बरामद:पुलिस ने 5 किमी तक किया पीछा; फायरिंग कर जंगल में भागे तस्कर

आईसीयू में मरीज की मौत के बाद बवाल:डॉक्टर से मारपीट; मेडिकल उपकरण फेंके, नर्सिंग स्टाफ ने भागकर बचाई जान

सब इंजीनियर भर्ती में बड़ा बदलाव:सैकड़ों पदों की एक्जाम निरस्त; नए पद जुड़ने के बाद फिर होगी परीक्षा

कर्मचारियों ने घेरा नगर निगम मुख्यालय:तीन दिन में मांगें नहीं मानीं तो हड़ताल की चेतावनी

ऑनलाइन बिक रहा था जहरीला धतूरा:इस सरकार ने तीन बड़ी कंपनियों पर कसा शिकंजा

नदियां बन रहीं सीवेज की नाली:सैकड़ों निकायों में एसटीपी नहीं; नर्मदा-क्षिप्रा-चंबल में गंदा पानी

मिलावटखोरों पर शिकंजा:खाद्य विभाग की चार प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई; 1 हजार किलो से ज्यादा माल मिला

बेहतरीन काम करने वाले पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान:इन्होंने हासिल किया पहला स्थान

TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च:सिंगल चार्ज में मिलेगी इतनी रेंज; USB Type-C सहित मिलेंगे ये फीचर्स, कीमत भी है बेहद कम

रेस्ट हाउस में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत:तीन बहनें; भाई और 15 साल का भांजा, आर्थिक तंगी की आशंका

सिंधिया संपत्ति विवाद में नया मोड़:प्रतिमा देवी पहली बार कोर्ट पहुंचीं; वसीयत और नोटिस के पते पर उठाए सवाल

इस कॉलोनी की विकास अनुमति निरस्त:भूखंडों की खरीद-बिक्री पर भी रोक; हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन की कार्रवाई

बस किराए के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन:सैकड़ों विद्यार्थी बस स्टैंड पर जुटे; प्रशासन और ऑपरेटरों के खिलाफ की नारेबाजी

कलेक्ट्रेट में युवक ने खाया जहर:बोला- सूदखोर कर रहा जमीन पर कब्जे की कोशिश; दे रहा जान से मारने की धमकी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!