बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री: मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का
KHULASA FIRST
संवाददाता

परिजन ने जो नाम बताए उनकी भूमिका तलाश रही पुलिस
दो-नंबरी भाजपा नेताओं का भी दबाव-प्रभाव आ रहा सामने
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पलासिया थाना क्षेत्र स्थित ऑफिस में पिछले दिनों मदनलाल-छगनलाल ज्वेलर्स के परिवारिक सदस्य और रियल स्टेट कारोबारी बंटी नागर द्वारा खुदकुशी कर लेने का मामला पुलिस के लिए अभी भी पहेली बना हुआ है।
कारणों को लेकर पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई। हालांकि परिजन द्वारा बिल्डरों, कॉलोनाइजरों, फाइनेंसरों और बुलियन कारोबार से जुड़े लोगों के नाम दिए जाने पर उनकी भूमिका पुलिस तलाश रही है।
वहीं पिछले दिनों खुलासा फर्स्ट ने बंटी की मौत के बाद गुड्डा उर्फ भूपेश गुप्ता के जरिये रेशो डील कराने के बाद शुरू हुए बंटी के छोटा बांगड़दा स्थित प्रोजेक्ट के बारे में बताया था।
खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में खुलासा हुआ कि इस प्रोजेक्ट में कुख्यात भूमाफिया बॉबी छाबड़ा के भी पैसे लगे थे। लेनदेन करीब 35 करोड़ का था, जिसे लेकर बॉबी बंटी पर दबाव बना रहा था। वहीं बंटी से दो प्रभावशाली महिलाओं का लेनदेन सामने आया है। इनमें एक की तरफ से बंटी पर दो नंबरी भाजपा नेताओं के दबाव-प्रभाव की बात भी सामने आ रही है।
27 सितंबर को रियल स्टेट कारोबारी बंटी उर्फ संदीप नागर द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद पलासिया पुलिस कारणों की जांच कर रही है। अभी बंटी के कर्मचारियों व भाई राजेश के बयान हो चुके हैं। परिजन ने जिन 20 से ज्यादा बिल्डरों, कॉलोनाइजरों, बुलियन कारोबारियों, फाइनेंसरों और प्रॉपर्टी ब्रोकरों के नाम पुलिस को बताए थे।
पुलिस नोटिस देकर उन्हें बयान के लिए बुलवाने की तैयारी में हैं। बंटी नागर को परेशान करने वालों में दो हाईप्रोफाइल महिलाओं की भूमिका भी सामने आई है। इनमें से एक कुख्यात भूमाफिया की पत्नी है। बताते हैं एक महिला ने बंटी नागर के कुछ प्रोजेक्ट में सिर्फ निवेश किया था।
वहीं दूसरी महिला ने निवेश के साथ-साथ करोड़ों रुपए भी फाइनेंस किए थे। इनमें से एक के साथ बंटी नागर के नजदीकी रिश्ते होने की बात सामने आ रही है। इस महिला के साथ बंटी ने गोवा और विदेश यात्रा तक की।
पुलिस को इससे जुड़े सबूत हाथ लगे हैं और इस बिंदु को भी जांच में लिया है। दोनों में से एक महिला की ओर से दो नंबर के भाजपा नेताओं के जरिये बंटी नागर पर रुपयों को लेकर बहुत ज्यादा दबाव बनवाया जा रहा था। इसके चलते वह तनाव में था।
वहीं 4 अक्टूबर को खुलासा फर्स्ट ने बंटी की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया था कि बड़ा प्रॉपर्टी ब्रोकर गुड्डा उर्फ भूपेश गुप्ता बंटी नागर से सालों से जुड़ा था।
उसने ही सुरेंद्र पाठक के बेटे गौतम पाठक के साथ बंटी की छोटा बांगड़दा, विद्या पैलेस कॉलोनी स्थित 40 हजार वर्गफीट स्थित जमीन की रेशो डील कराई थी। यहां बंटी अपनी फर्म संस्कृति के नाम से हाईराइज बिल्डिंग बना रहा था।
पता चला है कि इस प्रोजेक्ट में कुख्यात भूमाफिया बॉबी छाबड़ा के भी करोड़ों रुपए लगे थे। 35 करोड़ रुपए की बात सामने आई है। बंटी बॉबी के पैसों का निराकरण करना चाहता था, लेकिन बॉबी पैसे जल्द दिए जाने को लेकर बंटी पर लगातार दबाव बना रहा था। ये सब वह दो नंबर के भाजपा नेताओं की मदद से कर रहा था। इससे बंटी बहुत ही ज्यादा परेशान था।
ऑफिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार खुदकुशी से दो दिन पहले ऑफिस में वह पूरे समय गुमसुम था। घर लौटते समय ऑफिस के अकाउंटेंट मनीष ने बंटी की शर्ट के ऊपर के बटन खुले देख परेशानी का कारण पूछा तो बंटी ने सीने पर (करीब छह महीने पहले बंटी के हार्ट में पेस मेकर लगा था।) पर हाथ फेरते हुए बताया कि दर्द हो रहा है, इसके चलते बेचैनी है।
डायरियों के निपटारे का ठेका भाजपा नेताओं के करीबियों के पास
बंटी नागर की खुदकुशी से जितना बड़ा झटका उसके परिवार को लगा, लगभग वैसा ही झटका उन लोगों को भी लगा है, जिन्होंने बंटी के प्रोजेक्ट में लाखों-करोड़ों रुपए लगाकर डायरियों पर सौदे किए थे। बंटी की मौत के बाद से ये सभी दहशत में हैं।
हालांकि सूत्रों से पता चला है कि डायरियों पर सौदे करने वालों को दो नंबर के भाजपा नेताओं की ओर से संदेश पहुंचाया जा रहा है कि वे तनाव न लें। थोड़ा समय रुक जाएं, मामले के ठंडा होने के बाद उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। साथ ही उनसे सौदे की डायरियां भी दो नंबर के भाजपा नेताओं द्वारा जमा की जा रही हैं।
संबंधित समाचार

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!