खबर
Top News

21 करोड़ की साइबर ठगी में भाजपा जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार: खाते में पहुंचे थे लाखों रुपए; 20 हजार अकाउंट जांच के घेरे में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अगस्त 2026, 6:02 pm
शेयर करें:
21 करोड़ की साइबर ठगी में भाजपा जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के बड़े साइबर फ्रॉड मामलों में शामिल 21.05 करोड़ रुपए की ठगी की जांच करते हुए राज्य साइबर पुलिस शाजापुर के जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता जगदीश कुमार मालवीय तक पहुंची है।

बैंक खाते में पहुंचे थे 50 लाख रुपए
पुलिस ने मालवीय को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। जांच में दावा किया गया है कि ग्वालियर के 70 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय से ठगी गई रकम में से 50 लाख रुपए मालवीय के बैंक खाते में पहुंचे थे। उसके खाते में कुल 2.50 करोड़ रुपए से ज्यादा के संदिग्ध लेनदेन मिलने की बात भी सामने आई है।

महिला से दोस्ती पड़ी भारी
पुलिस के मुताबिक पूरे फ्रॉड की शुरुआत एक महिला के संपर्क में आने से हुई। महिला ने पहले अशोक विजयवर्गीय से दोस्ती बढ़ाई और बाद में उन्हें क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर कम समय में बड़ा मुनाफा कमाने का लालच दिया। भरोसा कायम होने के बाद उनसे अलग-अलग बैंक खातों में लगातार रकम ट्रांसफर कराई जाने लगी।

क्रिप्टो में मोटे मुनाफे का दिया लालच
दिसंबर 2025 से जुलाई 2026 के बीच विजयवर्गीय ने कथित निवेश के नाम पर 106 ट्रांजेक्शन किए। इस दौरान रकम 76 अलग-अलग बैंक खातों में भेजी गई। कुल ट्रांसफर की गई राशि 21 करोड़ 5 लाख 92 हजार रुपए बताई गई है।

पैसा निकालना चाहा तो मांगने लगे और रकम
शुरुआत में आरोपियों ने निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलने का भरोसा दिलाया। विजयवर्गीय ने जब अपनी रकम वापस निकालने की कोशिश की तो उनसे और पैसे जमा कराने की मांग की जाने लगी। लगातार रकम मांगे जाने पर उन्हें ठगी का शक हुआ और उन्होंने ग्वालियर स्थित राज्य साइबर पुलिस के नोडल थाने में शिकायत की।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने उन बैंक खातों की कड़ियां जोड़ना शुरू किया, जिनमें विजयवर्गीय की रकम पहुंची थी। डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच आगे बढ़ी तो पैसा कई स्तरों पर अलग-अलग खातों में घूमता मिला।

50 लाख की ट्रेल ने पुलिस को शाजापुर पहुंचाया
जांच के दौरान पुलिस को शाजापुर निवासी जगदीश कुमार मालवीय के बैंक खाते तक रकम पहुंचने के प्रमाण मिलने का दावा है। पुलिस के अनुसार ठगी की रकम में से 50 लाख रुपए उसके खाते में आए थे। इसी आधार पर साइबर पुलिस की टीम शाजापुर पहुंची और मालवीय को गिरफ्तार किया।

अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब उससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसके खाते में रकम किसके कहने पर आई, आगे कहां भेजी गई और कथित साइबर नेटवर्क से उसका क्या संबंध था।

एक खाते में 2.50 करोड़ से ज्यादा के संदिग्ध ट्रांजेक्शन
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मालवीय के बैंक खाते में 2.50 करोड़ रुपए से अधिक के संदिग्ध लेनदेन मिलने की बात सामने आई है। इसके बाद जांच का दायरा और बढ़ा दिया गया है। पुलिस को आशंका है कि खाते का इस्तेमाल केवल इसी मामले में नहीं, बल्कि दूसरे संदिग्ध साइबर ट्रांजेक्शन में भी हुआ हो सकता है।

अब उसके बैंकिंग रिकॉर्ड के साथ मोबाइल डेटा और वित्तीय गतिविधियों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि रकम भेजने और आगे ट्रांसफर करने की पूरी चेन में कौन-कौन शामिल था।

बैंकॉक यात्रा भी जांच के दायरे में
जांच में मालवीय की हालिया बैंकॉक यात्रा की जानकारी भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह अपने कुछ साथियों के साथ थाईलैंड गया था। पुलिस अब यात्रा से जुड़े खर्च, संपत्तियों और दूसरे बड़े वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल कर रही है। हालांकि विदेश यात्रा के खर्च और ठगी की रकम के बीच संबंध की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

15 लेयर में घुमाया पैसा
राज्य साइबर पुलिस के डीएसपी संजीव नयन शर्मा के मुताबिक ठगी की रकम को करीब 15 वित्तीय लेयर से गुजारा गया। पैसा लगातार अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया गया, जिससे उसकी वास्तविक ट्रेल और अंतिम लाभार्थियों तक पहुंचना मुश्किल हो सके।

20 हजार से ज्यादा खाते चिन्हित
जांच में अब तक 20 हजार से ज्यादा बैंक खाते चिन्हित किए जाने की बात सामने आई है। करीब 35 प्रतिशत रकम दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों से जुड़े खातों तक पहुंचने की जानकारी मिली है। इससे पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे कई राज्यों में फैला संगठित साइबर फ्रॉड नेटवर्क काम कर रहा है।

जिला पंचायत सदस्य है मालवीय
जगदीश कुमार मालवीय वर्तमान में शाजापुर जिला पंचायत सदस्य बताए गए हैं और उनका भाजपा से जुड़ाव भी बताया जा रहा है। वह अखिल भारतीय बलाई समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष भी बताए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद मामला राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा में आ गया है।

नेटवर्क की जांच जारी
फिलहाल साइबर पुलिस बैंक खातों से लेकर डिजिटल उपकरणों और वित्तीय नेटवर्क तक की कड़ियां जोड़ रही है। जांच में यह पता लगाने पर जोर है कि 21 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी के पीछे सक्रिय नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं और रकम आखिर किन लोगों तक पहुंची।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 3 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 3 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 3 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 3 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 4 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 4 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 4 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 4 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 4 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 4 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 4 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 5 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 5 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 5 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 5 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 5 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 5 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!