खबर
Indore

बिस्कुट कंपनी का डायरेक्टर मुश्किल में: तीन दिन का रिमांड और मिला; धोखाधड़ी में भी होगी पूछताछ, अन्य षड्यंत्रकारी भी बनेगे आरोपी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 फ़रवरी 2026, 8:57 pm
शेयर करें:
बिस्कुट कंपनी का डायरेक्टर मुश्किल में

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक बिस्किट निर्माण कंपनी में कथित धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार आरोपी डायरेक्टर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। न्यायालय ने पहले दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए आरोपी की रिमांड अवधि को आरोपी के बयान के आधार पर तीन दिन और बढ़ा दिया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं और आगे अन्य लोगों के नामों का खुलासा भी जल्द किया जाएगा।

मामले में फरियादी दिनेश मनवानी, जो कंपनी के शेयर होल्डर हैं, ने बाणगंगा थाने में कंपनी के डायरेक्टर संजय कलवानी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया था। शिकायत के अनुसार, जीआरवी बिस्किट प्रा. लि. में कुल 6 सदस्य (2 डायरेक्टर एवं 4 शेयर होल्डर) हैं और सभी महत्वपूर्ण निर्णय सामूहिक सहमति से लिए जाते हैं।

फरियादी पक्ष के अधिवक्ता एडवोकेट धनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी संजय कलवानी ने बोर्ड की सहमति एवं अन्य सदस्यों को सूचना दिए बिना कंपनी द्वारा जारी अधिकृत बोर्ड रिजोल्यूशन का कथित दुरुपयोग किया। आरोप है कि कंपनी द्वारा शेयर होल्डर गौरव अहलावत के विरुद्ध जिला न्यायालय इंदौर में दायर परिवाद को आरोपी ने कथित रूप से सांठगांठ कर एकतरफा वापस ले लिया, जिससे कंपनी को आर्थिक हानि और प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को इंदौर न्यायालय में न्यायाधीश सौरभ गोस्वामी की अदालत में पेश किया गया था, जहां उसकी जमानत याचिका निरस्त करते हुए दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। अब पुलिस द्वारा की जा रही विस्तृत पूछताछ एवं आरोपी के कथनों के आधार पर न्यायाधीश साक्षी कपूर द्वारा रिमांड अवधि तीन दिन और बढ़ा दी है।

अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि मामले में दो से तीन अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की भी आशंका है तथा साक्ष्यों से छेड़छाड़ की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे और लोगों को भी जांच के दायरे में लिया जाएगा।

संबंधित समाचार

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

less than a minute ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

4 minutes ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

10 minutes ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

15 minutes ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

20 minutes ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

28 minutes ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

34 minutes ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

42 minutes ago
पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण
Top News

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

about 1 hour ago
मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई
Indore

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

about 1 hour ago
किराना दुकानदार पर  छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

about 1 hour ago
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
Top News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

about 1 hour ago
करोड़ों का कोई दावेदार नहीं
Top News

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

about 1 hour ago
बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत
Top News

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

about 1 hour ago
कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम
Top News

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

about 1 hour ago
35 साल से न्याय का इंतजार
Top News

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

about 1 hour ago
कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी
Top News

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

about 2 hours ago
‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद
Top News

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

about 2 hours ago
कम बारिश से जलसंकट की चिंता
Top News

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

about 2 hours ago
बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता
Top News

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!