खबर
Top News

30 से ज्यादा ट्रक से तस्करी का खुलासा मंत्री के रिश्तेदारों से जुड़े तार की भी जांच: पुलिस के हत्थे चढ़ा गुजरात शराब तस्करी नेटवर्क

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 अगस्त 2026, 2:47 pm
शेयर करें:
30 से ज्यादा ट्रक से तस्करी का खुलासा मंत्री के रिश्तेदारों से जुड़े तार की भी जांच

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।  

शराब तस्करी की जांच में इंदौर पुलिस को मध्य प्रदेश से गुजरात तक फैले एक बड़े नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी मिली है।  

कनाड़िया पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने आलीराजपुर से शराब तस्करी का नेटवर्क संचालित होने की बात बताई कि शराब ठेकेदारों से कम कीमत पर शराब लेकर ट्रकों से इंदौर लाते और यहां छोटे वाहनों में शिफ्ट कर गुजरात भेजते थे।

पूछताछ में 30 से ज्यादा ट्रकों में शराब गुजरात भेजने की जानकारी आई है। पुलिस सप्लाई चेन, फंडिंग और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। शनिवार को पुलिस ने फरार हनी उर्फ हरभजनसिंह टूटेजा और मोनू उर्फ कृष्णा को गिरफ्तार किया। दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने रिमांड मांगा है।

बायपास पर पकड़ा था शराब से भरा ट्रक: कनाड़िया पुलिस ने 24 जुलाई को कनाड़िया बायपास से ट्रक यूपी 63 बीटी 1468 पकड़ा था, जिसमें लाखों की शराब थी। पुलिस ने आकाशसिंह अहिरवार, राहुल नामदेव, विजय वैष्णव, दीपांशु सोनाने और नितेश प्रजापति को गिरफ्तार किया था। 

पूछताछ में आरोपियों ने हनी उर्फ हरभजनसिंह टूटेजा और मोनू उर्फ कृष्णा के नाम बताए थे।

पूछताछ में चंदर और प्रदीप के नाम सामने आए : पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने चंदर चौहान और प्रदीपसिंह चौहान को इस नेटवर्क का कथित सरगना बताया है। आरोपियों के अनुसार दोनों आलीराजपुर क्षेत्र से अवैध शराब के कारोबार को संचालित करते हैं। आरोपियों ने दोनों के संबंध एक मंत्री के रिश्तेदारों से होने का भी दावा किया है। हालांकि यह आरोपियों के बयान पर आधारित जानकारी है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।

ट्रक से छोटी गाड़ियों में शिफ्ट होती थी शराब : पूछताछ में तस्करी का तरीका भी सामने आया है। आरोपितों के मुताबिक शराब ठेकेदारों से कम कीमत पर शराब खरीदी जाती थी। इसके बाद ट्रकों के जरिए शराब को इंदौर या आसपास के निर्धारित स्थानों तक लाया जाता था।

यहां ट्रक से शराब छोटी गाड़ियों में शिफ्ट कर गुजरात पहुंचाया जाता था। आरोपियों ने पुलिस को बताया गिरोह ने शिवपुरी के एक शराब ठेकेदार से भी शराब खरीदी थी। पुलिस दावे की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान
Top News

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

8 minutes ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

8 minutes ago
अपना घर गंदा न करें
Indore

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

22 minutes ago
फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा
Top News

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

26 minutes ago
मैच से पहले होटल महंगे
Top News

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

37 minutes ago
हड़ताल पर नया मोड़
Top News

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

about 1 hour ago
प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद
Top News

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

about 1 hour ago
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन
Top News

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

about 1 hour ago
ट्रिप पर गया युवक लापता
Top News

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल
Top News

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

about 2 hours ago
इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 19 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 19 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 20 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 20 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 20 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 20 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 20 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 20 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 20 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!