डी मार्ट में शकर के रेट का बड़ा घपला: सेल्फ पर 60.50 का रेट लटकाकर बिल में काटे 67 रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खरीदारी करने पहुंची महिला ने मौके पर ऑन किया कैमरा, बिलिंग काउंटर पर चल रही खुली लूट का स्टिंग कर उड़ाए स्टोर प्रबंधन के होश
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के निपानिया स्थित डी मार्ट सुपर मार्केट में सस्ते दामों का झांसा देकर ग्राहकों की जेब काटने का बेहद सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। ग्रॉसरी खरीदने पहुंची एक महिला ने जब अपने सामान का बिल खंगाला तो शकर की कीमतों में चल रहा बड़ा हेरफेर सामने आ गया।
डिस्प्ले सेल्फ पर 1 किलो शकर के पैकेट की कीमत 60.50 रुपए का टैग लगाकर दिखाई जा रही थी, कैश काउंटर पर कंप्यूटर स्कैनर ने उसी पैकेट के सीधे 67 रुपए काट लिए। प्रति किलो करीब 7 रुपए की इस खुली चपत को देखते ही महिला का पारा चढ़ गया और उसने बिना देर किए अपने मोबाइल का कैमरा ऑन कर इस पूरे फर्जीवाड़े का लाइव वीडियो बना डाला।
लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
हंगामे के दौरान महिला ने परिसर में रखी खुली शकर का हवाला देकर पूरे सिस्टम की पोल खोल दी। उसने साफ कहा कि जब रैक पर खुली शकर 62 रुपए प्रति किलो बिक रही है तो फिर पैकेट वाली चीनी का 67 रुपए वसूलने का कोई तुक ही नहीं बनता।
महिला ने बिलिंग लाइन में खड़े दूसरे ग्राहकों को भी रसीद चेक करने की सलाह दी, जिस पर एक अन्य महिला ग्राहक ने भी कबूला कि उससे भी 67 रुपए ही वसूले गए हैं। सुपर मार्केट की इस करतूत का वीडियो वायरल होते ही अब शहर के उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है और डी मार्ट के बिलिंग घोटाले पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।
रेट अपडेट होने की दी दलील
वीडियो में महिला जब शकर के रैक के पास पहुंची तो वहां 60.50 रुपए के कई टैग साफ नजर आ रहे थे। इस धोखाधड़ी पर जब महिला ने स्टोर की स्टाफ सदस्य दीपिका को आड़े हाथों लिया, तो वह लीपापोती करते हुए दरे अपडेट होने की दलील देने लगी।
इस पर महिला ने करारा जवाब देते हुए कहा कि अगर सिस्टम में नई कीमतें अपडेट की जा चुकी थीं तो शेल्फ पर पुराना टैग लगाकर ग्राहकों को गुमराह क्यों किया जा रहा था? जब तक रैक पर नया रेट बोर्ड न लगे, तब तक काउंटर से ज्यादा पैसे वसूलना सीधी सीनाजोरी और जालसाजी है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!