केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिया के इशारे पर चेतन ने खाई में दिया धक्का; पुलिस ने किया ऐसा दावा, हत्या से पहले कैफे में साजिश, किले पर रिहर्सल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पुणे।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में पुलिस ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार, 18 जून को लोहगढ़ किले पर हुई इस वारदात को पूरी योजना के तहत अंजाम दिया गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी सिया गोयल ने पहले पानी पीने और जूते का फीता बांधने का बहाना बनाकर रास्ते में बैठ गई और पीछे आ रहे अपने प्रेमी चेतन चौधरी को इशारा किया। इशारा मिलते ही चेतन ने पीछे से केतन को गहरी खाई में धक्का दे दिया।
पुलिस का कहना है कि सिया जानबूझकर बैठ गई थी ताकि गिरते समय केतन उसे पकड़कर खुद को बचा न सके। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने वारदात से एक दिन पहले पुणे के लुल्लानगर स्थित एक कैफे में बैठकर हत्या की पूरी साजिश रची थी। इससे पहले दोनों लोहगढ़ किले पर जाकर हत्या के लिए उपयुक्त स्थान भी चुन चुके थे और वहां घटना की रिहर्सल भी की थी। अब पुलिस उस स्थान की पहचान करने में जुटी है, जहां दोनों ने वारदात का पूर्वाभ्यास किया था।
टोल से बचने के लिए स्कूटर से पहुंचा आरोपी
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि चेतन चौधरी करीब 90 किलोमीटर दूर स्थित लोहगढ़ किले तक कार के बजाय स्कूटर से पहुंचा था, ताकि टोल प्लाजा पर उसकी गाड़ी का कोई रिकॉर्ड दर्ज न हो सके। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया स्कूटर जब्त कर लिया है।
जांच अधिकारियों के अनुसार चेतन किले पर चढ़ते समय हूडी पहनकर गया था। किले पर पहुंचने के बाद उसने हूडी उतारकर काली टी-शर्ट पहन ली, जिससे उसकी पहचान आसानी से न हो सके। वारदात के बाद लौटते समय उसने फिर हूडी पहन ली और उसी स्कूटर से पुणे वापस चला गया।
रविवार को पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल लोहगढ़ किला लेकर पहुंची, जहां केतन का डमी बनाकर पूरे घटनाक्रम का पुनर्निर्माण (रीक्रिएशन) कराया गया। अधिकारियों ने घटनास्थल पर आरोपियों से घटना की पूरी श्रृंखला दोहरवाई।
बचाव पक्ष ने पुलिस के दावों पर उठाए सवाल
सिया गोयल के अधिवक्ता आशुतोष श्रीवास्तव ने पुलिस के दावों को चुनौती देते हुए कहा कि पुलिस हिरासत में आरोपी द्वारा दिया गया बयान अदालत में स्वीकार्य साक्ष्य नहीं होता। उनका कहना है कि अदालत में यह सवाल उठाया जाएगा कि शुरुआत में पुलिस ने इस घटना को दुर्घटना माना था, फिर बाद में इसे हत्या का मामला कैसे घोषित कर दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस पर्याप्त समय तक पूछताछ कर चुकी है, इसलिए अब सिया को और पुलिस रिमांड में रखने का कोई औचित्य नहीं है।
गूगल पर खोजे थे ‘डेथ पॉइंट’ और हत्या के तरीके
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि सिया और चेतन ने गूगल पर लोहगढ़ किले के 'डेथ पॉइंट' और वहां तक पहुंचने के रास्तों की जानकारी जुटाई थी। दोनों ने कथित तौर पर ऐसे सवाल भी सर्च किए थे कि किसी की हत्या कैसे की जाए ताकि पुलिस को संदेह न हो। इसके अलावा पुलिस ने सिया के माता-पिता और भाई से भी कई घंटे तक पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई है।
तीन कोशिशों के बाद वारदात को दिया अंजाम
पुलिस के अनुसार, सिया के मन में 31 मई को केतन की हत्या का विचार आया था। 14 जून को उसने पहली बार लोहगढ़ किले पर केतन को धक्का देने की कोशिश की, लेकिन पेड़ का सहारा मिलने से उसकी जान बच गई। उस समय सिया ने सांप से बचाने का बहाना बनाकर खुद को निर्दोष बताया था। इसके बाद 18 जून को प्री-वेडिंग फोटोशूट के बहाने केतन को दोबारा लोहगढ़ किला ले जाया गया, जहां पहले से मौजूद चेतन चौधरी के साथ मिलकर उसे खाई में धक्का देकर हत्या कर दी गई।
छह दिन में दोनों आरोपी गिरफ्तार
घटना के छह दिन के भीतर पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों एक-दूसरे को हत्या का मास्टरमाइंड बता रहे हैं। पुलिस दोनों को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ कर चुकी है और अब इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, कॉल रिकॉर्ड, गूगल सर्च हिस्ट्री तथा घटनास्थल से मिले अन्य सबूतों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ रही है। जांच एजेंसियों का मानना है कि उपलब्ध डिजिटल और परिस्थितिजन्य साक्ष्य इस बहुचर्चित हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!