डिजिटल अरेस्ट ठगी में बड़ा खुलासा: तार चाइनीज नेटवर्क से जुड़े; टेलीग्राम और क्रिप्टो के जरिए फंडिंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर/मुरैना।
ग्वालियर में रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मचारी से 1.58 करोड़ रुपये की ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी मामले में साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुरैना जिले के पोरसा से दो चचेरे भाइयों को गिरफ्तार किया है।
जांच में खुलासा हुआ कि ठगी का यह नेटवर्क विदेशी, विशेषकर कथित चाइनीज ऑपरेटर्स से जुड़ा हुआ था और रकम को क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से आगे ट्रांसफर किया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल तोमर और रोहित तोमर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 एटीएम कार्ड, 3 चेकबुक, 2 मोबाइल फोन और 3 सिम कार्ड बरामद किए हैं।
CBI और ED अधिकारी बनकर की गई ठगी
मामले के अनुसार, ग्वालियर के जनकगंज निवासी रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मचारी मीनाक्षी नाखरे को ठगों ने खुद को CBI और ED अधिकारी बताकर वीडियो कॉल के जरिए ‘डिजिटल हाउस अरेस्ट’ में ले लिया था।
आरोपियों ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने और गिरफ्तारी का डर दिखाकर उनसे बैंक की एफडी तुड़वाकर विभिन्न खातों में कुल 1.58 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। इस मामले में पहले ही नासिक (महाराष्ट्र) के एक लोहा कारोबारी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसके खाते में ठगी की रकम की पहली परत पहुंची थी।
बैंक खातों की जांच से खुला नेटवर्क
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ठगी की रकम का कुछ हिस्सा मुरैना के पोरसा निवासी राहुल तोमर के बैंक खाते में ट्रांसफर हुआ था। पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसने कमीशन के लालच में अपना खाता अपने चचेरे भाई रोहित तोमर को इस्तेमाल करने के लिए दिया था। इसके बाद रोहित की भूमिका सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
टेलीग्राम और क्रिप्टो के जरिए फंडिंग
जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी टेलीग्राम के माध्यम से विदेशी नेटवर्क से जुड़े हुए थे। आरोप है कि ठगी की रकम को बाइनेंस (Binance) प्लेटफॉर्म के जरिए USDT (क्रिप्टोकरेंसी) में बदलकर आगे ट्रांसफर किया जाता था, ताकि पैसों का पता लगाना मुश्किल हो सके।
पुलिस कर रही विस्तृत जांच
साइबर डीएसपी मनीष यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब उन सभी बैंक खातों की जांच कर रही है, जिनमें ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी। साथ ही पूरे अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!