सीमेंट की आड़ में शराब की तस्करी: ट्रक में बनाया था गुप्त कंपार्टमेंट; 41 लाख का माल किया जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
शराब तस्करों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक को ही चलता-फिरता गुप्त गोदाम बना दिया था। ट्रक बाहर से खाली नजर आए, इसके लिए पीछे के हिस्से में सीमेंट बिखेर दी गई थी।
रोककर तलाशी ली
लेकिन पुलिस की मुखबिरी और सटीक घेराबंदी के चलते तस्करों की पूरी योजना नाकाम हो गई। सीहोर कोतवाली पुलिस ने बिलकिसगंज-झागरिया रोड पर ग्राम बरखेड़ी के पास ट्रक क्रमांक MP 09 HG 2140 को रोककर तलाशी ली।
भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई
ट्रक के गुप्त कंपार्टमेंट से 325 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी खुदरा कीमत करीब 41 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने ट्रक चालक और क्लीनर को गिरफ्तार किया है।
आधी रात को मिली तस्करी की सूचना
20-21 अगस्त की दरमियानी रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भोपाल की ओर से एक ट्रक अवैध शराब लेकर गुजरात की तरफ जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिलकिसगंज-झागरिया रोड पर ग्राम बरखेड़ी के पास पेट्रोल पंप के सामने घेराबंदी कर दी। जैसे ही संदिग्ध ट्रक वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे घेरकर चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया।
खाली ट्रक देखकर भी नहीं मानी पुलिस
तस्करों ने ट्रक को बाहर से खाली दिखाने के लिए उसके पिछले हिस्से में सीमेंट बिखेर रखी थी। पहली नजर में ट्रक खाली दिखाई दे रहा था, लेकिन पुलिस ने तलाशी जारी रखी। पूछताछ में ट्रक के अगले हिस्से में बने एक अलग कंपार्टमेंट का पता चला। यह हिस्सा केबिन से सटा हुआ था और लोहे के गेट को नट-बोल्ट से बंद किया गया था।
गुप्त कंपार्टमेंट में भरी थीं 325 पेटी शराब
गेट खुलवाने पर पुलिस को अंदर शराब की पेटियां मिलीं। तलाशी के बाद कुल 325 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक इसमें MD व्हिस्की और RS ब्रांड की शराब शामिल है। जब्त शराब की खुदरा बाजार कीमत करीब 41 लाख रुपए आंकी गई है।
गुजरात ले जाई जा रही थी खेप
पुलिस ने जब शराब से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे तो चालक और क्लीनर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में शराब की खेप गुजरात ले जाने की बात सामने आई। कोतवाली पुलिस ने शराब और ट्रक को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 607/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
चालक और क्लीनर गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बबलू चौहान (24), निवासी इंदिरा कॉलोनी, जोबट, जिला अलीराजपुर और सिकंदर मंडलोई (33), निवासी तड़वी फालिया, जोबट, जिला अलीराजपुर के रूप में हुई है।
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लोड की गई थी, गुजरात में किसे पहुंचाई जानी थी और इस तस्करी के पीछे कौन लोग शामिल हैं।
संबंधित समाचार

ड्रग्स का द एंड:ड्रग्स सिंडिकेट सावधान! अब मध्य प्रदेश से ‘सफाया' तय

भीषण सड़क हादसा:पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर; दोनों की मौत

हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान:विदेशी महिला एजेंट को संवेदनशील रक्षा जानकारी देने का आरोप; गिरफ्तार

गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश धराए, भागते समय एक का टूटा हाथ:तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में: पिस्टल, बुलेट, थार व एक्टिवा जब्त

मास्टर प्लान की कार्रवाई में छात्र बेघर:30 से अधिक विद्यार्थियों का सामान नष्ट; छावनी चौराहे पर मथुरावाला होटल की इमारत ढहाने से बिगड़े हालात

मेडिकल के बाद पुलिस अभिरक्षा से फिर भागा आरोपी:बाइक बंद होते ही प्रधान आरक्षक को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार; पीछा कर रात में पकड़ा

देखिये वीडियो, कार से बचने के चक्कर में हादसा:मां-बेटी स्कूटी सहित खुले नाले में गिरीं; बदहाल सड़क से रहवासी परेशान, शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जांच के आदेश:इस राज्य सरकार का फैसला

देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ दो नेताओं का महामोर्चा:कौन बोले; चुनाव आयोग नहीं, जनता तय करेगी सरकार

जंतर-मंतर प्रदर्शन:पुलिस पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी के आरोप; सीने पर हाथ मारने का दावा, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

इस नदी में दौड़ेगा लग्जरी क्रूज:इस मार्ग पर शुरू होगी अंतरराज्यीय जलयात्रा; मंजूरी का इंतजार

एसआईआर में हटे मतदाताओं को मिली राहत:पात्र नाम दोबारा जुड़ सकेंगे; विलोपित मामलों के पुनः सत्यापन के निर्देश

देखिये वीडियो, दिव्यांग भाई को पीठ पर उठाकर वार्ड तक पहुंची बहन:जिला अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर; व्यवस्था पर उठे सवाल

किसने महिलाओं से की अपील:‘अकेली न आएं, सेवादारों पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें’

पिकनिक मनाने निकले छात्र की मौत:डिवाइडर से टकराई बाइक; दोस्त घायल

‘मैं पुलिस वाली हूं, सेटलमेंट करा दूंगी’ कहकर ठगी का आरोप:फर्जी नारकोटिक्स टीआई ने करोड़ों वसूले

दूषित पानी कांड:पीड़ित परिवारों से मिली कांग्रेस; जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल

आरक्षक से साइबर ठगी:पुराने नोटों की फोटो मंगाकर इतने लाख की कीमत बताई; अलग-अलग शुल्क के नाम पर हजारों ठगे

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट:रिकॉर्ड हाई से इतने लाख रुपए हुई सस्ती; सोना भी टूटा

प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं:दूषित जल से पेचिश; टाइफाइड और हेपेटाइटिस-ए का खतरा, श्राद्धपक्ष में रोज पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!