गुंजी में फंसे कैलाश मानसरोवर यात्री सुरक्षित निकाले: पोकलेन से दूसरी ओर पहुंचाया सामान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पिथौरागढ़।
चीन सीमा को जोड़ने वाले धारचूला-गुंजी मार्ग पर कुलागाड़ में बेली ब्रिज ध्वस्त होने से गुंजी में फंसे कैलाश मानसरोवर यात्रा के नौवें दल के सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। गुरुवार शाम यात्रियों को वाहनों से कुलागाड़ तक लाया गया।
यहां नदी के बीच सीढ़ी लगाकर एसडीआरएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और बीआरओ के जवानों की मदद से यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित दूसरी ओर पहुंचाया गया। इसके बाद ग्रिफ के वाहनों से सभी यात्रियों को धारचूला लाया गया, जहां से यात्री चौकोड़ी के लिए रवाना हो गए।
कैलाश मानसरोवर यात्रा का नौवां दल यात्रा पूरी करने के बाद बुधवार सुबह लिपुलेख से गुंजी पहुंचा था। इसी दौरान कुलागाड़ में बेली ब्रिज ध्वस्त होने के कारण धारचूला की ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। पुल टूटने के कारण यात्रियों को गुंजी में ही रोकना पड़ा। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों की सुरक्षित निकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था शुरू की।
चुनौती से कम नहीं था यात्रियों को सुरक्षित नदी पार कराना...गुरुवार शाम मौसम और मार्ग की स्थिति को देखते हुए यात्रियों को वाहनों से कुलागाड़ तक पहुंचाया गया। यहां सड़क संपर्क बाधित होने के कारण यात्रियों को नदी पार कराना बड़ी चुनौती थी।
इसके लिए नदी के बीच सीढ़ी लगाई गई। एसडीआरएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और बीआरओ के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए यात्रियों को एक-एक कर सावधानीपूर्वक नदी के दूसरी ओर पहुंचाया। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पूरी प्रक्रिया को नियंत्रित तरीके से पूरा किया गया।
सामान नदी पार कराने के लिए ली पोकलेन की मदद...यात्रियों के साथ मौजूद भारी सामान को नदी पार कराने के लिए पोकलेन की मदद ली गई। सामान को दूसरी ओर पहुंचाने के बाद ग्रिफ के वाहनों से धारचूला भेजा गया। यात्रियों के सुरक्षित धारचूला पहुंचने के बाद उन्हें चौकोड़ी के लिए रवाना कर दिया गया। इससे यात्रियों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है।
वैकल्पिक मार्ग बनाने का काम तेज... इस बीच कुलागाड़ में आवाजाही बहाल करने के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। बेली ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने के बाद सड़क संपर्क बहाल करने के लिए कंक्रीट कलवर्ट में उपयोग होने वाली ब्रिक्स की मदद से वैकल्पिक रास्ता बनाया जा रहा है। मार्ग तैयार होने के बाद सीमांत क्षेत्र में आवाजाही सुचारु होने की उम्मीद है।
समन्वय के साथ किया काम...सीमा क्षेत्र में लगातार बारिश और भूस्खलन के बीच सड़क और पुलों को नुकसान पहुंचने से आवाजाही चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। ऐसे में कैलाश मानसरोवर यात्रियों की सुरक्षित निकासी के लिए विभिन्न सुरक्षा एवं राहत एजेंसियों के जवानों ने समन्वय के साथ काम किया।
यात्रियों को सुरक्षित धारचूला पहुंचाए जाने के बाद अब वैकल्पिक मार्ग तैयार कर सीमांत क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी बहाल करने पर जोर दिया जा रहा है। एसडीएम धारचूला आशीष जोशी सहित अन्य अधिकारी मौके पर रहे।
संबंधित समाचार

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!