त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 100 किलो संदिग्ध मावा किया जब्त; जांच के लिए भेजे सैंपल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में जावरा में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान 100 किलो मावा जब्त किया गया।
मावा में मिलावट की आशंका, सैंपल लिए
इसकी अनुमानित कीमत करीब 26 हजार रुपए बताई गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन रतलाम की टीम ने जावरा में आकस्मिक जांच की। टीम महावीर मावा भंडार, खाचरौद नाका पहुंची। यहां मावे की गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर उसके सैंपल लिए गए और करीब 100 किलो मावा जब्त कर लिया गया।
कलाकंद और सेव के भी सैंपल
इसके अलावा टीम ने राजस्थान स्वीट्स एंड नमकीन, कोठी बाजार जावरा का भी निरीक्षण किया। यहां से कलाकंद और सेव नमकीन के सैंपल लिए गए। दुकान संचालक को खाद्य लाइसेंस प्रमुखता से प्रदर्शित करने और प्रतिष्ठान में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
चार सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल ने बताया कि दोनों प्रतिष्ठानों से कुल चार खाद्य सैंपल लिए गए हैं। सभी नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं।
जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि खाद्य पदार्थों में मिलावट या मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!