इस प्रसिद्ध मंदिर में भक्त ने दान की इतने लाख की चांदी: इतने किलो चांदी से बनी नई जलाधारी; भव्य स्वरूप में दर्शन दे रहे भगवान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
धर्मनगरी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री मंगलनाथ मंदिर में आस्था और श्रद्धा का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। हैदराबाद के ओहरी परिवार ने भगवान मंगलनाथ को करीब 20 किलो चांदी दान की है।
इसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है। दान में मिली इसी चांदी से भगवान मंगलनाथ के लिए नई भव्य जलाधारी तैयार कर मंदिर में स्थापित की गई है।
करीब 15 वर्ष पुरानी जलाधारी को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन के बाद हटाया गया। इसके स्थान पर नई चांदी की जलाधारी स्थापित की गई।
नई जलाधारी के साथ भगवान मंगलनाथ अब भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। नई व्यवस्था के बाद मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ जलाधारी परिवर्तन
नई जलाधारी की स्थापना से पहले मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच करीब 15 वर्ष पुरानी जलाधारी को हटाकर नई चांदी की जलाधारी स्थापित की गई।
मंदिर में नई जलाधारी स्थापित होने के बाद भगवान मंगलनाथ का श्रृंगार और स्वरूप और अधिक आकर्षक नजर आने लगा। दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालु नई जलाधारी के साथ भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर रहे हैं।
मंगल ग्रह को समर्पित है मंदिर
उज्जैन का मंगलनाथ मंदिर धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। यह मंदिर भगवान मंगल ग्रह को समर्पित प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है।
मान्यता है कि मंगलनाथ मंदिर में मंगल दोष निवारण के लिए विशेष पूजा-अर्चना और भात पूजा कराई जाती है। देशभर से श्रद्धालु यहां मंगल दोष की शांति, सुख-समृद्धि और जीवन में सफलता की कामना लेकर पहुंचते हैं।
श्रद्धा की भेंट से बढ़ी मंदिर की भव्यता
हैदराबाद के ओहरी परिवार की ओर से की गई करीब 50 लाख रुपए मूल्य की चांदी की भेंट को मंदिर प्रबंधन और श्रद्धालुओं ने आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण योगदान बताया है।
नई चांदी की जलाधारी में विराजमान भगवान मंगलनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। भक्त भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और नई जलाधारी को मंदिर की भव्यता में एक और आकर्षण के रूप में देख रहे हैं।
संबंधित समाचार

दूषित पानी कांड:पीड़ित परिवारों से मिली कांग्रेस; जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल

आरक्षक से साइबर ठगी:पुराने नोटों की फोटो मंगाकर इतने लाख की कीमत बताई; अलग-अलग शुल्क के नाम पर हजारों ठगे

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट:रिकॉर्ड हाई से इतने लाख रुपए हुई सस्ती; सोना भी टूटा

प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं:दूषित जल से पेचिश; टाइफाइड और हेपेटाइटिस-ए का खतरा, श्राद्धपक्ष में रोज पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु

म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा:खाता किसी और का; संचालन कोई और कर रहा था, दो गिरफ्तार

शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा:सोशल मीडिया पर बारकोड भेजकर पैसे मांग रहे ठग; घर-घर जाकर भी चंदा लेने का आरोप

नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा:6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी की हेराफेरी

दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत:करंट लगने से महिला की गई जान; युवक ने फांसी लगाई

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!