गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: चेकिंग के दौरान पकड़ाए; लाखों का नशा किया जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शहडोल।
रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 8 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ ओडिशा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 70 हजार रुपए बताई गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ओडिशा से राजस्थान ले जाने की बात बताई है।
स्टेशन पर चेकिंग के दौरान पकड़े गए
गुरुवार को आरपीएफ और जीआरपी की टीम रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों की जांच कर रही थी। इसी दौरान स्टेशन के अंतिम छोर पर दो युवक संदिग्ध हालत में बैठे दिखाई दिए। दोनों कटनी की ओर जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
संदेह होने पर टीम ने दोनों को रोककर पूछताछ की और उनके सामान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गांजा बरामद होने पर दोनों को हिरासत में ले लिया गया।
ओडिशा के रहने वाले हैं आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान भक्ता मेहर (40) और राजकुमार निहाल (38) के रूप में हुई है। दोनों जिला कालाहांडी, ओडिशा के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों गांजे की खेप लेकर राजस्थान जाने की तैयारी में थे।
NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज
जीआरपी प्रभारी आरएम झारिया के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से बरामद गांजा और संबंधित दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा आरोपियों तक किस व्यक्ति ने पहुंचाया था और राजस्थान में इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले की आगे जांच जारी है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!