चोरी के वाहन से सिगरेट गोदाम पर धावा: 31 लाख की चोरी का खुलासा; अलग-अलग राज्यों से दो आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
लाखों रुपए की सिगरेट चोरी करने वाले गिरोह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, वाहनों की लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों को आधार बनाया।
उज्जैन के माधवनगर थाना क्षेत्र में आईटीसी सिगरेट के गोदाम से 25-26 पेटी सिगरेट चोरी करने के मामले में पुलिस ने राजस्थान और मुंबई से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए नागझिरी और मंदसौर के दलौदा से चोरी की गई दो एसयूवी का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सिगरेट, नकदी और कार समेत 31.35 लाख रुपए का सामान बरामद किया है।
रात के अंधेरे में गोदाम का ताला तोड़ा
दशहरा मैदान क्षेत्र में नेहरू पार्क के पास माहेश्वरी मार्केटिंग का आईटीसी सिगरेट गोदाम है। पुलिस के मुताबिक, 6 और 7 जून की दरमियानी रात बदमाश गोदाम का ताला तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद अलग-अलग ब्रांड की करीब 25 से 26 पेटी सिगरेट लेकर फरार हो गए।
वारदात के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। जांच में संदिग्ध वाहनों की गतिविधियां सामने आईं।
पुलिस ने जब इन वाहनों के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वारदात में इस्तेमाल एक्सयूवी-500 नागझिरी औरएक्सयूवी-300 मंदसौर के दलौदा इलाके से चोरी की गई थीं।
चोरी की एसयूवी से ही वारदात को दिया अंजाम
आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के साथ तकनीकी साक्ष्यों और वाहनों की लोकेशन को जोड़ा तो जांच की कड़ियां मध्यप्रदेश से निकलकर राजस्थान के भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ तक पहुंचीं। इसके बाद महाराष्ट्र से भी आरोपियों के कनेक्शन सामने आए।
लगातार जांच और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखने के बाद 12 अगस्त को पुलिस को आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिला। इसके बाद दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
राजस्थान और मुंबई के आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में रामपाल उर्फ रामा चौधरी (32), निवासी पाली, राजस्थान और रेहान उर्फ राजा ठाकुर उर्फ राजू मराठे (51), निवासी मुंबई को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपियों ने गोदाम से सिगरेट चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने उनके कब्जे से 1.35 लाख रुपए नकद, करीब 15 लाख रुपए कीमत की सिगरेट और करीब 15 लाख रुपए कीमत की किया सोनेट कार बरामद की है।
चोरी का माल कहां खपाया, इसकी जांच
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गोदाम से चोरी की गई सिगरेट को अलग-अलग जगहों पर बेच दिया गया था। अब माधवनगर पुलिस चोरी की सिगरेट खरीदने वाले लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!