खबर
Top News

नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता में बड़ा खेल: कागजों में 100 बेड के अस्पताल; मौके पर न मरीज मिले न डॉक्टर, 38 मामलों की जांच

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अगस्त 2026, 12:38 am
शेयर करें:
नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता में बड़ा खेल

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता से जुड़े अस्पतालों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। नियम के मुताबिक नर्सिंग कॉलेज संचालित करने के लिए 100 बेड का अस्पताल होना जरूरी है, लेकिन जांच के दायरे में आए कई कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों में वास्तविक चिकित्सा गतिविधियां नहीं मिलने की बात सामने आई है। कहीं अस्पताल लंबे समय से बंद बताए जा रहे हैं तो कहीं भवन और बोर्ड तो मौजूद हैं, लेकिन मरीज, डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ नजर नहीं आए।

मध्यप्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल ने ऐसे 38 मामलों की जांच के लिए कलेक्टर को पत्र भेजा है। इसके बाद प्रशासन ने समिति गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।

अस्पताल का बोर्ड लगा, अंदर पसरा सन्नाटा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्यामला हिल्स स्थित NITM कॉलेज परिसर में NIMS हॉस्पिटल का बोर्ड लगा मिला। अस्पताल का भवन मौजूद है, लेकिन निरीक्षण के दौरान मरीज, डॉक्टर या अन्य स्टाफ की गतिविधि नजर नहीं आने की बात सामने आई है।

बताया जा रहा है कि जांच शुरू होने के बाद यहां साफ-सफाई का काम शुरू हुआ है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि अस्पताल नियमित रूप से संचालित हो रहा था या केवल कॉलेज की मान्यता से जुड़ी औपचारिकताओं के लिए इसे दर्शाया गया।

काया अस्पताल में भी नहीं दिखे मरीज
अयोध्या स्टेशन के पास स्थित एक अन्य अस्पताल को लेकर भी सवाल उठे हैं। यह अस्पताल पहले माया अस्पताल के नाम से जाना जाता था और अब इसका नाम काया अस्पताल बताया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यहां रिसेप्शन पर कोई मरीज नहीं मिला और परिसर में भी चिकित्सा गतिविधि नजर नहीं आई। जांच में अस्पताल के संचालन से जुड़े दस्तावेज और वास्तविक स्थिति भी देखी जा रही है।

एक अस्पताल में सामान मिला कबाड़ हालत में
जांच के दौरान शिवराज सिंह कॉलेज से जुड़े अस्पताल में उपकरण और अन्य सामान कबाड़ जैसी स्थिति में मिलने की बात भी सामने आई है। कुछ अस्पताल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रिकॉर्ड में दर्ज बताए गए हैं, लेकिन मौके पर उनकी नियमित गतिविधियां नहीं मिलीं।

इन तथ्यों के बाद सवाल उठ रहा है कि जब अस्पताल नियमित रूप से संचालित नहीं थे तो संबंधित नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता के लिए इनका लाभ कैसे मिला।

ऐसे होता है कथित फर्जीवाड़ा
नर्सिंग कॉलेजों के लिए निर्धारित सीटों और मान्यता की शर्तें पूरी करने में अस्पताल महत्वपूर्ण होता है। आरोप है कि इसी व्यवस्था का फायदा उठाकर कुछ संचालक भवन में अस्पताल का बोर्ड, इमरजेंसी वार्ड और डॉक्टरों के नाम प्रदर्शित कर देते हैं।

निरीक्षण के दौरान डॉक्टर और अन्य स्टाफ की मौजूदगी दिखा दी जाती है, लेकिन बाकी दिनों में अस्पताल नियमित रूप से संचालित नहीं होता। जांच में अब ऐसे ही दावों की वास्तविकता परखी जा रही है।

38 मामलों की जांच, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
MPNRC ने अस्पतालों से जुड़े 38 मामलों को जांच के लिए कलेक्टर के पास भेजा है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच समिति गठित की है और तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

जांच में यह देखा जाएगा कि कॉलेजों से संबद्ध अस्पताल वास्तव में संचालित हैं या नहीं, वहां निर्धारित संख्या में बेड, मरीज, डॉक्टर और अन्य स्टाफ उपलब्ध हैं या केवल दस्तावेजों में व्यवस्थाएं दिखाई गई हैं।

मरीजों की सुरक्षा से जुड़ा मामला
नर्सिंग शिक्षा से जुड़े विशेषज्ञों के मुताबिक, यह मामला सिर्फ कॉलेजों की मान्यता तक सीमित नहीं है। नर्सिंग छात्रों को अस्पतालों में मरीजों के बीच व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलना जरूरी है। यदि अस्पताल ही संचालित नहीं होंगे तो छात्रों की क्लिनिकल ट्रेनिंग प्रभावित होगी।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 3 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 3 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 3 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 3 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 4 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 4 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 4 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 4 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 4 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 4 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 4 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 5 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 5 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 5 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 5 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 5 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 5 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!