अवैध बस संचालन पर बड़ा शिकंजा: इतने यात्री वाहन किए जब्त; बिना वैध परमिट के हो रहा संचालन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने गुरुवार को संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए यात्री बस संचालकों पर सख्त शिकंजा कसा। शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चेकिंग पॉइंट्स पर चलाए गए अभियान के दौरान दस से अधिक बसों को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कई बसें बिना वैध परमिट के संचालित हो रही थीं, जबकि कुछ के फिटनेस सर्टिफिकेट और अन्य आवश्यक दस्तावेज भी अधूरे या अमान्य थे।
संयुक्त टीम ने मौके पर ही बसों की गहन जांच की, जिसमें परमिट, फिटनेस, बीमा, टैक्स सहित अन्य दस्तावेजों की पड़ताल की गई। कई मामलों में नियमों का गंभीर उल्लंघन सामने आया, जिसके चलते बसों को जब्त कर परिवहन विभाग की निगरानी में खड़ा कराया गया। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई लगातार मिल रही शिकायतों और अवैध परिवहन की सूचनाओं के आधार पर की गई।
कार्रवाई के दौरान एक और बड़ा खुलासा यह हुआ कि कई यात्री बसों में अवैध रूप से माल ढुलाई भी की जा रही थी। बसों के भीतर सीटों के नीचे और डिक्की में भारी मात्रा में सामान भरकर ले जाया जा रहा था, जो न केवल नियमों के खिलाफ है बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करता है। इस पर भी संबंधित बस संचालकों के खिलाफ अलग से कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले बस ऑपरेटरों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने यह भी कहा कि आगे भी इस तरह के संयुक्त अभियान चलाए जाएंगे, ताकि परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित और नियमबद्ध बनाया जा सके।
संबंधित समाचार

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!