IPL से पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी का विरोध: साधु-संतों ने दी पिच उखाड़ने की चेतावनी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार का असर अब भारत के खेल जगत और मनोरंजन गलियारों में भी दिखने लगा है।
साधु-संतों ने जताया विरोध
जहाँ एक तरफ पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ियों के चयन ने एक नए बड़े विवाद को जन्म दे दिया है। ताजा मामला में उज्जैन के साधु-संतों ने विरोध जताया है।
मुस्तफिजुर रहमान निशाने पर
हाल ही में हुई आईपीएल नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.2 करोड़ की भारी-भरकम राशि में खरीदा है।
इस फैसले के खिलाफ उज्जैन के साधु-संतों ने मोर्चा खोल दिया है। संतों का कहना है कि जब बांग्लादेश में हमारे भाइयों का खून बह रहा है, तब भारत में उनके खिलाड़ियों पर करोड़ों लुटाना कतई स्वीकार्य नहीं है।
संतों की चेतावनी
ऋणमुक्तेश्वर मंदिर के गादीपति महावीर नाथ ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ी मैदान पर उतरे, तो साधु समाज चुप नहीं बैठेगा।
उन्होंने कहा, "जिस तरह बाला साहेब ठाकरे ने पाकिस्तान के खिलाफ विरोध जताते हुए पिच खुदवा दी थी, उसी राह पर चलते हुए अब नागा साधु और संत समाज मैदानों की पिच उखाड़ने का काम करेगा।"
भारत में नहीं प्रतिभा की कमी
संतों का तर्क है कि भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, फिर क्यों विदेशी दुश्मनों को आर्थिक मदद पहुँचाई जा रही है?
बीसीसीआई से की ये मांग
रामादल अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रामेश्वर दास और महंत विशाल दास ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और बीसीसीआई से हस्तक्षेप की मांग की है।
बढ़ावा देने वालों पर हो कार्रवाई
महंत विशाल दास ने मांग की है कि जो उद्योगपति भारतीय प्रतिभाओं को छोड़कर बांग्लादेशी खिलाड़ियों को बढ़ावा दे रहे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
झोली भरना तुरंत बंद हो
संतों का कहना है कि बांग्लादेश जैसे छोटे देश को भारत की ताकत का अहसास होना चाहिए। क्रिकेट के माध्यम से उनकी झोली भरना तुरंत बंद हो।
सुरक्षा का सवाल
अखिल भारतीय संत समिति ने स्पष्ट किया है कि यदि यह फैसला वापस नहीं लिया गया, तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!