नए साल से पहले पकड़ाई लाखों की अवैध शराब: पिकअप वाहन किया जब्त; एक गिरफ्तार
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
नए साल के आगमन से पहले शहर में अवैध शराब की तस्करी बढ़ गई है। ऐसे में आबकारी विभाग ने भी अपनी कमर कसली है। इसी के चलते आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिल रही है।
पिकअप से पकड़ी अवैध शराब
बता दें कि, शुक्रवार को गड़ा और गोरखपुर इलाके में करीब साढ़े आठ लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की गई थी। इसी कड़ी में शनिवार देर रात अधारताल थाना पुलिस ने बाईपास रोड पर पिकअप वाहन से लाखों रुपए की अवैध शराब बरामद की है।
घेराबंदी कर पकड़ा एक आरोपी
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि पनागर की ओर से एक पिकअप वाहन बाईपास के रास्ते जबलपुर शहर की ओर आ रहा है, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब लदी हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने बाईपास रोड पर घेराबंदी कर पिकअप को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देख चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पिकअप में बैठे एक युवक को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।
आरोपी युवक से पूछताछ जारी
प्रारंभिक जांच में पिकअप में लदी शराब की मूल्य लगभग 7 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस इस समय आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई थी और जबलपुर में किसे सप्लाई की जानी थी।
फरार चालक की तलाश जारी
पुलिस ने फरार चालक की तलाश तेज कर दी है और पूरे इलाके में जांच और निगरानी बढ़ा दी गई है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल

चल रहे मेच के बीच होलकर स्टेडियम के बाहर मोबाइल पर सट्टे का खेल:दो वेबसाइट के जरिये चला रहे थे सट्टे का कारोबार

बड़वानी का चूड़ी वाला निकला ड्रग्स पैडलर:घबराने पर पकड़ाया आरोपी; 11 ग्राम माल के साथ गिरफ्तार

मसालों की खुशबू से महकती है रसोई अब महंगाई ने बिगाड़ा स्वाद:हल्दी का रंग चढ़ा, जीरे का तड़का महंगा; मसालों की कीमतों में उबाल

शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग:खाना खा रहा युवक लहूलुहान; अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार

अखबार की आड़ में इतने राज्यों तक ब्लैकमेलिंग का जाल:सरपंचों से वसूली के खेल का खुलासा; विज्ञापन नहीं देने पर भ्रष्टाचार की खबर छापने की धमकी

पब संचालकों की मनमानी के आगे पुलिस ने टेके घुटने:रात 12 बजे बाद तक गूंजता पबों का साउंड सिस्टम; शिकायत पर पहुंचे अधिकारी, लेकिन कार्रवाई के बजाय सिर्फ बंद करवाकर लौटे

हाईवे पर जाम...बीमार जिंदगी का काम तमाम:नहीं पहुंच पाए अस्पताल, करोड़ का प्रोजेक्ट...मरीज के लिए रास्ता नहीं

1257 बदमाशों को किया चेक:198 शराबी वाहन चालकों सार्वजनिक पीने वाले 18 शराबियों पर कार्रवाई

नशे को ठोकर मार जिंदगी से जोड़ा नाता:‘वर्दी से जागी नई उम्मीद’ अभियान में 25 युवाओं ने लिया नशा छोड़ने का संकल्प; पुलिस कराएगी मुफ्त इलाज

वारदात की फिराक में घूम रहे चाकूबाजों को पुलिस ने दबोचा

करणी सेना के नाम पर मकान कब्जाया:हार्डवेयर कारोबारी की सुनवाई नहीं कर रही पुलिस; कोर्ट में लंबित है केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!