यातायात और साइबर ठगी से सुरक्षा सिखाने मैनिट में बनेगा शोध केंद्र: अब स्मार्ट बनेगी मप्र पुलिस
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मप्र पुलिस को आधुनिक, तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम पहल हुई है।
मप्र पुलिस और मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट), भोपाल के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके तहत मैनिट परिसर में ‘सार्वजनिक सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र’ (सेंटर आफ एक्सीलेंस फार पब्लिक सेफ्टी) स्थापित किया जाएगा, जहां यातायात प्रबंधन, साइबर अपराध, डिजिटल जांच, भीड़ नियंत्रण और स्मार्ट पुलिसिंग से जुड़े शोध व प्रशिक्षण कार्य होंगे।
यह घोषणा पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने मैनिट में आयोजित वैश्विक पूर्व छात्र सम्मेलन–2025 के दौरान की। श्री मकवाणा स्वयं मैनिट के 1986 बैच के पूर्व छात्र हैं और उन्होंने इस अवसर पर संस्थान के साथ अपने जुड़ाव को साझा किया। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि यह उत्कृष्टता केंद्र केवल एक शोध संस्थान नहीं, बल्कि पुलिस और शैक्षणिक जगत के बीच सेतु का कार्य करेगा।
यहां स्मार्ट पुलिसिंग, साइबर सुरक्षा, डिजिटल फारेंसिक, डाटा विश्लेषण, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण जैसे विषयों पर अनुसंधान और प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका सीधा लाभ आम नागरिकों को मिलेगा, क्योंकि अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था अधिक वैज्ञानिक और प्रभावी होगी।
डीजीपी ने बताया कि वर्ष 2026 में सड़क सुरक्षा मप्र पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगी। मैनिट के सिविल और सड़क अभियांत्रिकी विशेषज्ञ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए वैज्ञानिक समाधान विकसित करेंगे। इसके साथ ही सिंहस्थ-2028 जैसे बड़े आयोजनों में भीड़ और यातायात प्रबंधन के लिए यह केंद्र अहम भूमिका निभाएगा।
साइबर ठगी पर कसेगा शिकंजा: उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों से निपटने के लिए शुरू की गई ई-शून्य प्राथमिकी व्यवस्था के माध्यम से एक लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी की शिकायतें स्वतः प्राथमिकी में बदली जा सकेंगी। इससे पीड़ितों को तत्काल राहत मिलेगी और अपराधियों पर तेजी से कार्रवाई संभव होगी।
राष्ट्रीय स्तर पर बनेगा माडल: डीजीपी ने कहा कि यह उत्कृष्टता केंद्र कृत्रिम बुद्धिमत्ता, भौगोलिक सूचना प्रणाली, ड्रोन तकनीक और उन्नत डाटा विश्लेषण के माध्यम से पुलिसिंग को अधिक पारदर्शी, वैज्ञानिक और भरोसेमंद बनाएगा।
यह पहल देश के अन्य राज्यों के लिए भी एक अनुकरणीय माडल बनेगी। कार्यक्रम में मैनिट के निदेशक प्रो. करुणेश कुमार शुक्ला, वरिष्ठ पूर्व छात्र, शिक्षाविद और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!