हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया 12 साल का बच्चा: गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां 12 वर्षीय बच्चा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद बच्चे को तत्काल एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पोल पर चढ़ते समय हुआ हादसा
यह घटना नंदन नगर इलाके की है। स्थानीय निवासी गौरव के अनुसार, बच्चा एक बिजली के पोल पर चढ़ा हुआ था, तभी वह अचानक हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। इसके बाद तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
काफी देर तक चिपका रहा बच्चा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बच्चा कुछ समय तक हाईटेंशन लाइन से चिपका रहा। स्थानीय लोगों ने जोखिम उठाते हुए काफी मशक्कत के बाद बच्चे को नीचे उतारा और तुरंत वाहन से उसे एमवाय अस्पताल पहुंचाया।
पतंग उतारने के दौरान चढ़ा था पोल पर
जानकारी के मुताबिक, बच्चा पतंग उतारने के लिए बिजली के पोल पर चढ़ा था, तभी यह हादसा हुआ। फिलहाल बच्चे और उसके परिवार की पहचान को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
पुलिस को दी गई सूचना
अस्पताल प्रबंधन की ओर से घटना की जानकारी चंदन नगर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों की तलाश की जा रही है।
एक सप्ताह पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले धार रोड क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी, जहां 12 वर्षीय नाबालिग हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
संबंधित समाचार

ई-रिक्शा की टक्कर से मीडियाकर्मी की मौत:घर लौटते समय हुआ हादसा; सीसीटीवी फुटेज से चालक की पहचान में जुटी पुलिस

पानी के लिए सड़क पर उतरी जनता:मानव श्रृंखला बनाकर दी आंदोलन की चेतावनी; 25 प्रतिशत बोरिंग सूखने का दावा, नलों में पानी नहीं और टैंकरों के लिए मारामारी

इस कंपनी की फ्लाइट में अटकी यात्रियों की सांसें:इतने यात्रियों को लेकर डायवर्ट हुआ विमान; अन्य सेवाओं पर भी पड़ा असर

वीडियो देखिये, अन्नकूट महोत्सव में इस शख्स की अनुकरणीय पहल:लोगों की थालियों में बचा भोजन खुद खाकर दिया अन्न बर्बादी रोकने का संदेश

देखिये वीडियो, स्टंटबाजी करना युवकों को पड़ा भारी:वीडियो डालकर दिखा रहे थे दबंगई; पुलिस के हत्थे चढ़ते ही निकली हेकड़ी, कान पकड़कर बोले- दोबारा नहीं करेंगे स्टंट

वीडियो देखिये, शादी की वर्षगांठ पर मंत्री का पत्नी के नाम दिल छू लेने वाला संदेश:कहा- हर सुख-दुख में आपका साथ ही मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा

पूर्व विधायक और राज्यसभा सदस्य का देहावसान:पार किया था 100 वर्ष की उम्र का पड़ाव; राजनीतिक जगत में शोक

अपने करीबी साथी के निधन से भावुक हुए मंत्री:गुरु से बोले- उनका यूं चले जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति; सूचना मिलते ही पहले अस्पताल, फिर परिजनों को सांत्वना देने घर पहुंचे

मां ने दो मासूम बच्चों संग खाया जहर:उपचार के दौरान तीनों की मौत

चूड़ी बेचने वाला निकला एमडी ड्रग्स तस्करी का आरोपी:पुलिस को देखकर घबराया तो हुआ शक; क्राइम ब्रांच अब खंगाल रही नशे का नेटवर्क

सोलर प्लांट की पार्टनरशिप के नाम पर 70 हजार की ठगी:सस्ते उपकरण देने का झांसा देकर ऐंठे रुपए; क्राइम ब्रांच ने वापस दिलाई पूरी राशि

विधायक के निजी सहायक का निधन:बाइक दुर्घटना में गई जान

सोने के दाम गिरे तो व्यापारियों को याद आई मोदी की सलाह:बोले- लाखों के नुकसान से बचा लिया; कीमत में 65 लाख रुपये प्रति किलो की गिरावट का दावा

दो भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत:एक कार के हुए दो टुकड़े; दूसरी में जिंदा जले तीन लोग`

मेले में चाऊमीन-मंचूरियन खाने के बाद बिगड़ी तबीयत:100 से ज्यादा बच्चे बीमार; उल्टी-पेट दर्द की शिकायत, मचा हड़कंप

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की हिट लिस्ट में 40 से ज्यादा कारोबारी:रेकी से लेकर फिरौती तक के नेटवर्क का खुलासा

वर्षों पुरानी सब्जी मंडी हटाने के बाद निगम की कार्रवाई को लेकर विवाद गहराया:इतने दुकानदारों की रोजी-रोटी पर संकट; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

भीषण सड़क हादसा:ट्रक में घुसी क्रूजर; एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहा था परिवार

आधी रात द्वारकाधीश के द्वार पहुंचेंगे महाकाल:हरिहर मिलन में दिखेगा शिव-विष्णु की एकता का अद्भुत नजारा

जल संकट से निपटने की तैयारी:इन वार्डों पर निगम की नजर; शहर में बनेंगे इतने नए संप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!