SDM ने रुकवाई ई-रिक्शा: क्षमता से ज्यादा बच्चों को ले जा रहा था; किया जब्त
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बीजेपी नेता को थप्पड़ मारने की घटना के बाद से चर्चा में आईं एसडीएम एक बार फिर अपने दबंग और जिम्मेदार प्रशासनिक अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। शनिवार को उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त कार्रवाई की।
क्षमता से ज्यादा बैठे थे बच्चे
शनिवार को SDM प्रिया वर्मा अपनी सरकारी गाड़ी से कलेक्टर कार्यालय जा रही थीं। इसी दौरान उनकी नजर आगे चल रहे एक ई-रिक्शा पर पड़ी, जिसमें क्षमता से कहीं ज्यादा बच्चे ठूंस-ठूंसकर बैठे हुए थे।
कलेक्टर कार्यालय के सामने रुकवाया ई-रिक्शा
स्थिति को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तुरंत वाहन को कलेक्टर कार्यालय के सामने रुकवाया। मौके पर की गई जांच में पाया गया कि ई-रिक्शा में करीब 20 से 22 बच्चे सवार थे, जबकि उसकी तय क्षमता महज 7 से 8 बच्चों की थी।
ई-रिक्शा के पीछे और डिक्की वाले हिस्से में भी बच्चों को बैठाया गया था, जो सीधे तौर पर बच्चों की जान से खिलवाड़ माना गया।
क्रिकेट खेलने ले जा रहा था चालक
पूछताछ में ई-रिक्शा चालक ने बताया कि वह बच्चों को क्रिकेट खेलने के लिए स्कूल की ओर ले जा रहा था। बच्चों को नूरानी एकेडमी से संबंधित बताया गया। इसके बाद कलेक्टर कार्यालय के बाहर ही सभी बच्चों को सुरक्षित नीचे उतारा गया।
ई-रिक्शा किया जब्त
कार्रवाई के दौरान ई-रिक्शा को जब्त कर लिया गया। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए SDM प्रिया वर्मा ने अपनी सरकारी गाड़ी से बच्चों को उनकी क्रिकेट एकेडमी तक भिजवाया।
कार्रवाई की तैयारी
इस मामले को गंभीर मानते हुए स्कूल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई का प्रस्ताव संबंधित विभाग को भेज दिया है।
SDM प्रिया वर्मा ने कहा कि
“इंदौर में पहले भी इस तरह की लापरवाही के चलते हादसे हो चुके हैं। बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कार्रवाई जरूरी है।”
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!