राजस्व मामलों में अब जीरो टॉलरेंस नीति: समीक्षा बैठक में निर्देश; लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई
Khulasa First
संवाददाता

वसूली के लिए विशेष अभियान चलेगा
महीने के अंतिम शनिवार होगी समीक्षा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजस्व प्रशासन को पारदर्शी और परिणामोन्मुखी बनाने के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। शनिवार को समीक्षा बैठक में स्पष्ट किया नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे प्रकरणों के निराकरण में अब समय-सीमा, गुणवत्ता और जवाबदेही से समझौता नहीं होगा।
कलेक्टर ने जीरो टॉलरेंस नीति की घोषणा कर कहा प्रकरणों का निराकरण महज औपचारिक न हो। चेतावनी दी लापरवाही पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। महीने के अंतिम शनिवार को मासिक समीक्षा की जाएगी।
वसूली के लिए बनेगा एक्शन प्लान
जिले में राजस्व बकाया की वसूली के लिए विशेष अभियान चलेगा। कलेक्टर ने निर्देश दिए बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर त्वरित वसूली की जाए। डायवर्सन टैक्स की चोरी रोकने के लिए बिना सूचना भूमि उपयोग बदलने वालों को चिह्नित किया जाए।शासकीय भूमि से जुड़े मामलों में न्यायालय में शासन का पक्ष मजबूती से रखा जाए।
सीएम हेल्पलाइन और जनसेवा पर जोर
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन और लोकसेवा गारंटी आवेदनों पर प्रतिदिन मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। कुछ निराकृत प्रकरणों की गुणवत्ता की जांच की। अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पवार, रोशन राय, रिंकेश वैश्य और निशा डामोर सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!