खबर
टॉप न्यूज

राहुल को विदेशी एजेंट क्यों मानते हैं?

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

28 दिसंबर 2025, 4:39 pm
शेयर करें:
राहुल को विदेशी एजेंट क्यों मानते हैं?

रमण रावल वरिष्ठ पत्रकार खुलासा फर्स्ट, इंदौर। 
यह निर्भर रहता है विपक्षी दलों के नेतृत्वकर्ताओं पर। इसे भारत जैसे महान लोकतांत्रिक देश की विडंबना कह लीजिये कि 2014 में तत्कालीन प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई, तब स्वाभाविक रूप से देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस विपक्ष में आ गई, लेकिन उनका नेतृत्व एक पारिवारिक विरासत(गांधी परिवार) की तरह होने से वह 11 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद भी गंभीर और जिम्मेदार आचरण दे पाने में पूरी तरह से विफल रहा।

उसकी प्रमुख वजह है गांधी परिवार के शहजादे राहुल गांधी की प्रत्यक्ष तौर पर दिखाई देने वाली अपरिपक्वता,बेवजह विवादास्पद बयानबाजी, सामयिक ज्वलंत व प्रमुख मुद्दों की बजाय गैर जरूरी और तुष्टिकरण आधारित मसलों को प्रमुखता देना,कारगर सलाह न दे पाने वाले काकस का मजबूत घेरा और आत्म केंद्रित व्यवहार। आइये, इसे सिलसिलेवार समझते हैं।

अभी 1 से 19 दिसंबर तक संसद का सत्र था। इसकी समापन बेला में राहुल गांधी 4 दिन के लिये जर्मनी चले गये। संभव है, वह उनका पूर्व निर्धारत दौरा रहा हो। फिर भी संसद का सत्र भी कोई अचानक प्रस्तावित नहीं होता है। ऐसे में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष को पूरा समय संसद में बिताने का प्रयास करना चाहिये।

राहुल गांधी इसमें चूक गये। वे ऐसे समय विदेश गये, जब मतदाता सूची गहन पुनपरीक्षण जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया देश में चल रही है और विपक्ष को इस पर घनघोर आपत्ति है। संसद वो मंच है, जहां इस पर सविस्तार,निर्णायक चर्चा हो सकती है।

जहां विपक्ष सरकार की मंशा में संशय को सप्रमाण प्रस्तुत कर सकता था,यदि वे उसके पास रहे हों तो। लेकिन, इस तरह के लगभग प्रत्येक अवसर पर विपक्ष बर्हिगमन को हथियार बनाकर इतिश्री कर लेता है।

किसी का भी विदेश जाना आपत्तिजनक नहीं हो सकता, लेकिन राहुल हमेशा विदेश जाकर भारत के खिलाफ बयानबाजी करते हैं, वह अवश्य विवादास्पद हो जाती है। इस मामले में भाजपा का कहना रहता है कि वे देश की गलत छवि प्रचारित करते हैं। वे ऐसी बातें कहते हैं, जो तथ्यात्मक रूप से गलत तो होती ही है, देश की प्रतिष्ठा को भी आघात पहुंचाती है।

जैसे हालिया जर्मनी यात्रा की बात करें तो उन्होंने वहां कहा कि भारत के मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में गिरावट आ रही है। यह तथ्यों व आंकड़ों के प्रकाश में पूरी तरह से निराधार दिखाई देती है। साथ ही विदेश यात्रा में बरते जाने वाले शिष्टाचार के भी सख्त खिलाफ है।

यदि निर्माण क्षेत्र की बात करें तो देश में इस समय पीएलआई(प्रॉडक्शन लिंक्ड इंटेंसिव), पीएम मित्र,स्कील इंडिया व नेशनल मैन्यूफैक्चरिंग मिशन के तहत निर्माण क्षेत्र में जबरदस्त रफ्तार बनी हुई है। निर्माण में तीन प्रमुख भाग है-कारखानों का उत्पादन,खनन व बिजली उत्पादन। इन्हें मिलाने पर अकेले निर्माण क्षेत्र की भागीदारी 77.63 प्रतिशत है। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में निर्माण क्षेत्र का निर्यात 86.38 अरब डॉलर का रहा है।

इसी तिमाही में भारत की सकल घरेलू उत्पाद दर(जीडीपी) 7-8 प्रतिशत रही है, जबकि इस एक वर्ष का अनुमान 6.5 प्रतिशत का लगाया गया है। निर्यात में जबरदस्त उछाल आया है,जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स का हिस्सा 70 प्रतिशत रहा। इसके अलावा स्मार्ट फोन,धातु,रक्षा उपकरण व बिजली सामान का निर्यात प्रमुख तौर से किया गया। यदि निर्माण क्षेत्र की विकास दर की बात करें तो 2024-25 में यह 4.26 प्रतिशत रही, जो उससे पहले साल 2.86 थी।

इस हकीकत के बाद भी यदि नेता प्रतिपक्ष की अहम जिम्मेदारी निभा रहे राहुल गांधी को वह नजर नहीं आती तो सत्तारूढ़ दल भाजपा व भारत सरकार का इसे आपत्तिजनक मानना व देश के खिलाफ बयानबाजी कहना तर्कसंगत ही नजर आता है। वैसे भी राहुल गांधी को भारत को कमतर आंकने व बताने में महारत हासिल है।

अमेरिका के साथ चल रहे टैरिफ वार के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जुलाई में भारत की अर्थ व्यवस्था को मृत बता दिया, तब भी राहुल गांधी को चूहे को चिंदी मिल जाने जैसी प्रसन्नता हो गई । उन्होंने तत्काल बयान जारी कर कहा कि जब ट्रंप रूस व भारत की अर्थ व्यवस्था को मृत बता रहे थे, तब वे(ट्रंप) केवल तथ्य बता रहे थे।

इतना ही नहीं तो राहुल ने उसमें जोड़ा कि प्रधानमंत्री मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को छोड़कर यह बात सब को पता है। अर्थ व्यवस्थआ पूरी तरह ठप हो चुकी है और भाजपा ने अडानी की मदद करने के लिये इसे खत्म किया है।

किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती इस बात पर निर्भर करती है कि उसमें विपक्ष की क्या और कैसी भूमिका रहती है, साथ ही यह भी कि सत्तापक्ष उसे कितनी गंभीरता से लेता है।

टैग:

संबंधित समाचार

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण
Top News

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

7 minutes ago
मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई
Indore

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

15 minutes ago
किराना दुकानदार पर  छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

22 minutes ago
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
Top News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

28 minutes ago
करोड़ों का कोई दावेदार नहीं
Top News

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

36 minutes ago
बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत
Top News

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

39 minutes ago
कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम
Top News

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

about 1 hour ago
35 साल से न्याय का इंतजार
Top News

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

about 1 hour ago
कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी
Top News

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

about 1 hour ago
‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद
Top News

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

about 1 hour ago
कम बारिश से जलसंकट की चिंता
Top News

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

about 1 hour ago
बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता
Top News

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

about 1 hour ago
सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक
Top News

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

about 1 hour ago
पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल
Top News

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

about 2 hours ago
पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला
Top News

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

about 2 hours ago
छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां
Top News

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

about 2 hours ago
बस ने बाइक सवारों को कुचला
Top News

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

about 2 hours ago
आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान
Top News

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

about 2 hours ago
अपना घर गंदा न करें
Indore

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!