हेमंत की संवेदनशीलता ने जीता भाजपा परिवार का दिल: चौरसिया के निधन से संगठन में शोक; प्रदेश अध्यक्ष सभी कार्यक्रम रद्द कर दिवंगत कर्मचारी की अंत्येष्टि में पहुंचे
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजनीति के शोर, रणनीतियों और सत्ता संघर्ष के बीच जब कोई संगठन अपने सबसे शांत और अनदेखे स्तंभों कर्मचारियों के साथ खड़ा दिखाई देता है, तो वह केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक जीवंत परिवार के रूप में सामने आता है। भाजपा में कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि कार्यालयों को वर्षों तक अपनी निष्ठा और श्रम से जीवित रखने वाले कर्मचारी भी संगठन की आत्मा माने जाते हैं। इसी मानवीय सोच और पारिवारिक संस्कार की झलक उस समय दिखाई दी, जब भाजपा प्रदेश कार्यालय के वरिष्ठ कर्मचारी जयप्रकाश चौरसिया के निधन से पूरा संगठन शोक में डूब गया।
सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बिना किसी औपचारिकता के अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम निरस्त किए और स्वयं दिवंगत कर्मचारी जयप्रकाश चौरसिया की अंत्येष्टि में शामिल होने जा पहुंचे। उनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
शोकाकुल परिजनों से भेंट कर दोनों नेताओं ने उन्हें ढांढस बंधाया और यह विश्वास दिलाया कि चार दशकों तक संगठन की सेवा करने वाले जयप्रकाश चौरसिया केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि भाजपा परिवार के सम्मानित सदस्य थे और उनका परिवार इस दुख की घड़ी में अकेला नहीं है।
80 वर्षीय जयप्रकाश चौरसिया पिछले लगभग 40 वर्षों से भाजपा प्रदेश मुख्यालय से जुड़े थे। उनके शांत स्वभाव, अनुशासन और निष्ठा को संगठन में आज भी स्नेहपूर्वक याद किया जाता है। कई पीढ़ियों के कार्यकर्ताओं के लिए वे कार्यालय की पहचान और अपनत्व का प्रतीक थे।
बता दें कि यह कोई पहला अवसर नहीं है, जब हेमंत खंडेलवाल ने संगठनात्मक संवेदनशीलता का परिचय दिया हो। इससे पूर्व वे भाजपा प्रदेश कार्यालय के दिवंगत कर्मचारी रामगोपाल अहिरवार के निवास पर स्वयं पहुंचे थे और परिवार को पांच वर्षों तक मासिक वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन स्वरूप देने, पुत्री की शिक्षा का संपूर्ण खर्च वहन करने तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया था।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने इस मौकै कहा कि स्व. जयप्रकाश चौरसिया सरल, नेकदिल और समर्पित व्यक्ति थे। वे कार्यालय के कर्मचारी नहीं, बल्कि हर कार्यकर्ता के अपने जैसे थे। उनके जाने से भाजपा परिवार ने अपना एक स्नेही सदस्य खो दिया है।
संबंधित समाचार

शहर में स्वाइन फ्लू का दूसरा केस:एच1एन1 संक्रमित मरीज निजी अस्पताल में भर्ती; इसी हफ्ते एक महिला की हुई थी मौत

निजी जमीन से सड़क निकालने पर विवाद:विरोध के बाद टला भूमिपूजन; जमीन मालिक बोले- बिना अनुमति कैसे बनेगी रोड

श्रेष्ठा जोशी बनीं इंदौर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष:पार्टी ने जारी की नई नियुक्ति सूची; 8 जिलों में महिला मोर्चा को नई जिम्मेदारियां

पत्थर से टकराई गाड़ी, मदद के बहाने घेरा और लूट लिया परिवार:चार बदमाशों को पांच-पांच साल की सजा

जेब्रा क्रॉसिंग पर रील बनाना पड़ा भारी:इन्फ्लुएंसर युवती पर एफआईआर; मोबाइल जब्त, बोली- ‘नहीं तोड़ा नियम’

पति-पत्नी समेत तीन नशा तस्कर गिरफ्तार:लाखों की ब्राउन शुगर; एमडी और डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी फरार

26 अगस्त को लौटना था उज्बेकिस्तान, उससे पहले मौत:पति से मिलने आई एमबीबीएस की छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

मकान में लगी भीषण आग:बैटरियों में लगी चिंगारी से फैली लपटें; कई टैंकर पानी डालने के बाद भी धधकता रहा सामान

बस से उतरा, हाईवे पार करते ही मौत:पिकअप ने पांचवीं के छात्र को रौंदा; परिवार का इकलौता बेटा था

24 कमियां मिलीं, फिर भी सीधे लाइसेंस सस्पेंड करना पड़ा भारी:हाईकोर्ट ने फाइव स्टार होटल का किचन खोलने के दिए आदेश

खाद्य सुरक्षा में गड़बड़ी पड़ी भारी:शहर के दो बार लाइसेंस निलंबित; कलेक्टर ने लिया सख्त एक्शन

पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 आरक्षित निरीक्षकों को नई पदस्थापना; इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में बदले अधिकारी

एटीएम से कैश, फिर यूसएसडीटी और टेलीग्राम:पुलिस ने खोला चीन कनेक्शन वाला साइबर ठगी का नेटवर्क; आरोपी गिरफ्तार

धर्मांतरण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन:हजारों लोग सड़क पर उतरे; दी आंदोलन की चेतावनी

पट्टे की जमीनों में बड़ा खेल:कलेक्टर ने रद्द किया नामांतरण; अब बेशकीमती सरकारी जमीनों की खुलेगी कुंडली

बच्चों को साथ लेकर शिक्षक बनने की जंग:अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी; 25 हजार पदों की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

प्रमोशन अटका तो बढ़ा विवाद:उप वन क्षेत्रपालों को पदोन्नति नहीं; मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से किया किनारा

युवती ने की आत्महत्या:मां ने मोबाइल छीना तो लगा ली फांसी; साड़ी से फंदा बनाकर कमरे में झूली

वीडियो देखिये, अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेगी राशि:लापरवाही पर अफसरों का इंक्रीमेंट बंद; मुख्यमंत्री का सख्त संदेश

एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा:ऐन वक्त पर फ्लाइट रद्द; किसी की नौकरी तो किसी की परीक्षा पर पड़ा असर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!