लोकेश जैन के झूठ का ‘खुलासा’: मामला छोटा बांगड़दा की गोधा सॉलिटेयर कॉलोनी का
Khulasa First
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छोटा बांगड़दा में नेशनल पब्लिक स्कूल के पास खसरा नंबर 111/2 और 111/3 पर गोधा सॉलिटेयर कॉलोनी को लेकर पास की जमीन के मालिक लोकेश जैन द्वारा फैलाए गए झूठ का खुलासा हो गया है। ये कॉलोनी उद्योगपति मनीष गोधा ने राजबाड़ा क्षेत्र के प्रख्यात सौगानी ड्रैसेस वालों के साथ मिलकर काटी है। मल्हारगंज तहसीलदार नारायण नांदेड़ा ने कहा है जमीन न सरकारी है न जैन की जमीन पर कब्जा किया गया है। न निर्माण है न कोई और गड़बड़।
पड़ोस के 18000 स्क्वेयर फीट प्लॉट के मालिक लोकेश जैन ने आरोप लगाया था उसकी जमीन पर भी गोधा ने कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया है। इस पर तहसीलदार नारायण नांदेड़ा ने जांच की तो सारी शिकायतों को झूठा पाया।
उन्होंने बताया खुद निरीक्षण किया है। न अतिक्रमण पाया गया न किसी शासकीय या निजी भू्मि पर कब्जा मिला। कोई अवैध निर्माण भी नहीं मिला जैसा लोकेश जैन ने आरोप लगाया था।
विभागों से जरूरी अनुमति प्राप्त की है
तहसीलदार ने बताया सौगानी ड्रेसेस वालों की जमीन पूरी तरह सही है। जो आरोप लगाए थे, जमीन पर एक भी सच नहीं पाए गए। ये आरोप भी सच नहीं निकला कि कॉलोनी में नक्शे के विपरित काम हो रहा है। सौगानी ड्रेसेस वाले देवेंद्र और महेश पिता इंदरमल सौगानी, तेजकुमार वेद ने बताया कोर्ट की निषेधाज्ञा के बावजूद लोकेश जैन परेशान कर रहे हैं।
वे ब्लैकमेलर हैं और कई लोगों को इसी तरह परेशान किया है। ये कृषि भूमि अगस्त 1994 में क्रय की थी और 30 वर्ष से ये उनके पास है। 2023 में मनीष गोधा ने विकास कार्य प्रारंभ किया, जिसके लिए सभी विभागों से जरूरी अनुमति प्राप्त की गई हैं।
विकास कार्य प्रारंभ होते ही भूमाफिया और लैंडब्लैकमेलर सक्रिय हो गए और 18 हजार स्क्वेयर फीट भूमि सांकेतिक पजेशन के आधार पर लोकेश जैन ने क्रय दर्शाकर अपना मायाजाल फैलाना शुरू कर दिया और सीमांकन का आवेदन लगाया।
राजस्व विभाग ने टीम गठित कर सीमांकन किया तो पाया लोकेश जैन की विवादित जमीन पास स्थित कॉलोनी श्रीजी विला के आधिपत्य में है। यह प्रमाणित होने पर लोकेश जैन ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप लगाया और शासकीय कार्यालयों में दबाव-प्रभाव अधिकारियों पर डाला।
दो वर्ष से लोकेश जैन जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। भूमिस्वामी ने समय-समय पर इस संबंध में पुलिस और राजस्व विभाग को अवगत कराया एवं कोर्ट द्वारा अस्थायी निषेधाज्ञा भी भूमिस्वामी के पक्ष में जारी की गई। जैन जब सभी मुद्दों पर हार गया तो शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप लगाकर झूठी शिकायतें कर परेशान का प्रयास करने लगा। इस पर भूस्वामी ने कलेक्टर, राजस्व अधिकारियों को तथ्यों की जानकारी दी। उन्होंने मामले में शीघ्र ही ठोस व उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!