खबर
टॉप न्यूज

खटारा बसों में दांव पर मासूमों की जान: श्री बर्फानी कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल प्रबंधन को नहीं कानून का खौफ

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

28 दिसंबर 2025, 5:28 pm
शेयर करें:
खटारा बसों में दांव पर मासूमों की जान

चंचल भारतीय 98936-44317 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में एक तरफ प्रशासन स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी कर रहा है, वहीं दूसरी ओर दूधिया स्थित श्री बर्फानी कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल में नियमों की धज्जियां खुलेआम उड़ाई जा रही हैं।

स्कूल की बसें और वैन किसी चलते-फिरते कबाड़खाने से कम नहीं हैं। इनके द्वारा संचालित कुछ वाहनों पर न तो नंबर स्पष्ट हैं और इन्हें देखकर लगता है कि इनकी कभी फिटनेस जांच भी नहीं हुई है।

जब बर्फानी एकेडमी की बस देखी तो अंदर की सीटें पूरी तरह जर्जर दिखीं। फोम फटा हुआ है और लोहे के एंगल बाहर निकले हैं, जिससे मासूम बच्चों को गंभीर चोट लगने का खतरा हर वक्त बना रहता है।

इतना ही नहीं, वैन में क्षमता से अधिक बच्चों को ठूंस-ठूंस कर भरा जा रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि कुछ वाहनों पर रजिस्ट्रेशन नंबर तक ठीक से नहीं लिखे गए हैं, जो कि परिवहन विभाग के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

प्रशासन को खुली चुनौती, कलेक्टर की हिम्मत नहीं...
जब इस अव्यवस्था और वाहनों के फिटनेस के संबंध में स्कूल के प्राचार्य संतोष पाल से जवाब मांगा तो उनका जवाब बेहद गैर-जिम्मेदाराना भरा था। उन्होंने कहा हमारे स्कूल की बसों की जांच करने की हिम्मत कलेक्टर और आरटीओ में भी नहीं है, तो समझ जाओ हम कौन हैं।

प्राचार्य का यह बयान न केवल उनकी मनमानी दर्शाता है, बल्कि यह जिला प्रशासन और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी बड़ा प्रश्न चिह्न खड़ा करता है।

बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रबंधन: इंदौर में पूर्व में हुए स्कूली बस हादसों के बावजूद श्री बर्फानी कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल का यह रवैया आत्मघाती है। बिना फिटनेस और कुछ बिना नंबर प्लेट के दौड़ती ये बसें कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।

स्कूल प्रबंधन की इस तानाशाही और बच्चों की जान से खिलवाड़ को लेकर स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है।

टैग:

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 11 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 11 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 11 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 12 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 12 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 12 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 12 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 12 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 12 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 12 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 12 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 12 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 12 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 13 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 13 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 13 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 13 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 13 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 13 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!