चलती बाइक में विस्फोट: युवक की मौके पर मौत; डेटोनेटर ले जाने की आशंका
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
रविवार सुबह एक बड़ा और चौंकाने वाला हादसा हो गया। यहां सड़क पर चलती एक बाइक में अचानक तेज धमाका हो गया, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
रामनगर जा रहा था युवक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 30 वर्षीय सुखराम बरेला, निवासी जमली के रूप में हुई है। वह पेशे से कुओं में ब्लास्टिंग का कार्य करता था। रविवार सुबह वह बाइक (MP 37 MN 4489) से रामनगर की ओर जा रहा था।
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवक अपने साथ विस्फोटक सामग्री (डेटोनेटर) ले जा रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
घटना के बाद मची अफरा-तफरी
धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही इछावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए जांच शुरू की गई। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।
डेटोनेटर होने की आशंका
इछावर थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने बताया कि शुरुआती जांच में डेटोनेटर होने की आशंका है, लेकिन “विस्फोटक के प्रकार की पुष्टि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी।”
SDPO रोशन जैन ने बताया कि
“सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच रामनगर में गिट्टी मशीन के पास युवक की मोटरसाइकिल में अचानक ब्लास्ट हुआ, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घटनास्थल के आसपास कोई अन्य संदिग्ध या संवेदनशील वस्तु नहीं मिली है।
संबंधित समाचार

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!