नूरानी स्कूल कर रहा था बच्चों की जान से खिलवाड़: मैजिक वाहन में ठूंस-ठूंस कर भरकर रखा था; स्कूल संचालक की दलील पर बिफरीं एसडीएम
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मासूमों की सुरक्षा को ताक पर रखकर दौड़ रहे स्कूली वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। शनिवार को एसडीएम प्रिया वर्मा ने लापरवाही की हदें पार कर रहे एक मैजिक वाहन पर मौके पर ही कड़ी कार्रवाई की। वाहन की स्थिति देख दंग रह गईं। बच्चों को जानवरों की तरह ठूंस-ठूंस कर भरा गया था।
डिक्की में बैठे थे मासूम
जानकारी के अनुसार एसडीएम प्रिया वर्मा कार्यालय जा रही थीं, तभी उनकी नज़र एक ओवरलोडेड मैजिक वाहन पर पड़ी। रुकवाया तो अंदर का नज़ारा भयावह था। क्षमता से कई गुना अधिक बच्चे भरे थे। पूछताछ में चालक ने बताया नूरानी स्कूल के बच्चों को क्रिकेट मैच के लिए ले जा रहा था। हैरानी की बात यह वाहन में स्कूल संचालक भी मौजूद था।
जब एसडीएम ने इस जानलेवा लापरवाही पर सवाल किया, तो संचालक ने तर्क दिया बड़ी बस समय पर नहीं आई थी। इस गैर-जिम्मेदाराना जवाब पर सख्त नाराजगी जताते हुए एसडीएम ने तत्काल वाहन को जब्त करने के निर्देश दिए और आरटीओ को वैधानिक कार्रवाई के लिए पत्र लिखा।
मौके पर बुलाई दूसरी गाड़ी
एसडीएम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्चों को असुरक्षित वाहन से उतारा और प्रशासन की ओर से दूसरी सुरक्षित गाड़ी की व्यवस्था की। स्पष्ट शब्दों में चेताया बच्चों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्कूलों और वाहन चालकों के खिलाफ निरंतर अभियान चला कर जेल भेजने जैसी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!