एनटीसी की जमीन पर शराब दुकान खोलने का प्रयास: रहवासियों और अधिकारियों के बीच विवाद; हाईकोर्ट के स्थगन आदेश का हवाला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के मालवा मिल क्षेत्र में एनटीसी (NTC) की सरकारी जमीन पर शराब दुकान खोलने को लेकर स्थानीय रहवासियों और अधिकारियों के बीच विवाद खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों ने कलेक्टर को पत्र लिखकर आपत्ति जताई और हाईकोर्ट के स्थगन आदेश का हवाला देते हुए कहा कि बिना अनुमति यह दुकान नहीं खुल सकती।
रहवासियों ने विरोध में धरना दिया
कल शराब ठेकेदार ने एनटीसी की जमीन पर सामान रखकर दुकान खोलने की तैयारी शुरू की। यह सूचना जैसे ही इलाके के रहवासियों को मिली, उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। सुबह रहवासियों ने सड़क पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने बाद में सड़क खोलवाई, लेकिन आंदोलनकारियों को हटाने में सफल नहीं हो पाई।
पोहे बनाकर नाश्ता किया और शाम को सामूहिक भोजन
धरना स्थल पर रहवासियों ने पोहे बनाकर नाश्ता किया और शाम को सामूहिक भोजन किया। रात में शांतिप्रिय तरीके से सुंदरकांड पाठ कर अधिकारियों और ठेकेदार की सद्बुद्धि की कामना की। इस दौरान आबकारी अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने बताया कि नियमों के अनुसार दुकान खुल सकती है।
विधायक और पार्षद का हस्तक्षेप
विधायक महेंद्र हार्डिया और क्षेत्रीय पार्षद नंदकिशोर पहाडिय़ा ने हस्तक्षेप किया। कलेक्टर ने लोगों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए आश्वासन दिया कि इस जमीन पर दुकान नहीं खोली जाएगी।
एनटीसी अधिकारियों का पत्र
एनटीसी के अधिकारियों ने कलेक्टर को पत्र लिखकर 2023 में उच्च न्यायालय में लगी याचिका का हवाला दिया, जिसमें कोर्ट ने “यथास्थिति बनाए रखने” के निर्देश दिए थे। पत्र में बताया गया कि यह जमीन भारत सरकार के अधीन है। गोदाम मालिक रवींद्र लिमजे ने इसे किराए पर लिया है, लेकिन कपड़े की दुकान संचालित हो रही थी। अब गोदाम मालिक ने इसे शराब दुकान खोलने के लिए दे दिया, जो नियमों के खिलाफ है।
आज से दुकान बंद
कल दुकान खुली थी, लेकिन आज सुबह से शटर बंद हैं। स्थानीय रहवासियों ने इसे अपनी जीत बताया। यह क्षेत्र जैन बहुल और शांतिप्रिय माना जाता है। कुछ बुजुर्ग भावुक हो गए और कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यहां शराब दुकान खुलेगी। स्थानीय युवाओं ने बुजुर्गों के लिए पोहे बनाकर खिलाए और शाम को सामूहिक भोजन कराया। रहवासियों का कहना है कि शराब दुकान खुलने से इलाके का माहौल बिगड़ेगा।
गोदाम मालिक और किराएदार पर नाराजगी
स्थानीय लोगों ने गोदाम मालिक रवींद्र लिमजे पर भी आक्रोश जताया। कहा गया कि नियम के अनुसार किराएदार दूसरा किराएदार नहीं रख सकता। कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। पहले कपड़े की दुकान चल रही थी और अब शराब दुकान के लिए स्थान दिया गया, जो गैरकानूनी है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!