अवैध खनन रोकने गए पटवारी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश: भागकर बचाई जान; चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
जिले के जावर थाना क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अवैध उत्खनन रोकने पहुँचे पटवारी मयंक फुलेरिया पर खनन माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ाकर जानलेवा हमला किया। पटवारी किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। घटना 3 मई की है। पटवारी की शिकायत पर जावर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक जेसीबी मशीन जब्त की है।
कार्रवाई शुरू करते ही चढ़ा दिया ट्रैक्टर
हल्का नंबर 53 के पटवारी मयंक को सूचना मिली थी कि ग्राम भकराड़ा के शासकीय नाले की भूमि पर अवैध मुरूम खनन हो रहा है। वे ग्राम कोटवार को साथ लेकर मौके पर पहुँचे, जहाँ एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ खनन में लगी थीं। जैसे ही पटवारी ने कार्रवाई शुरू की, ट्रैक्टर चालक कुंदन सिंह ने उन पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया।
गड्ढे में फँसी रही जेसीबी, माफिया फरार
हमले के बाद आरोपी अपने वाहन लेकर मौके से भाग निकले, लेकिन गड्ढे में फँसी जेसीबी छोड़ जाना पड़ा, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट तहसीलदार ने कलेक्टर, एसपी और एसडीएम को भेज दी है।
इन पर दर्ज हुई एफआईआर
पुलिस ने जेसीबी चालक सावन (पिता राजू भिलाला, निवासी बांगरदा), बिना नंबर ट्रैक्टर चालक मुकेश सोलंकी (निवासी बिजौराभील) और ट्रैक्टर (MP 12 AC 0194) चालक कुंदन (पिता गजेंद्रसिंह राजपूत, निवासी भकराड़ा) को नामजद आरोपी बनाया है। दो अन्य अज्ञात ट्रैक्टर चालकों पर भी शासकीय कार्य में बाधा और जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है।
संबंधित समाचार

जलसंकट से निपटने की तैयारियां अभी से शुरू:नर्मदा के पानी से भरेगा यशवंत सागर; डेढ़ लाख घरों को मिलेगी राहत

राजधानी में धधका कबाड़ का गोदाम:आसमान में छाया काले धुएं का गुबार; इलाके में मची अफरा-तफरी

EOW की बड़ी कार्रवाई:GST रिटर्न भरने की आड़ में करोड़ों के फर्जीवाड़े का खुलासा; 8 एफआईआर दर्ज

पहाड़ों की बर्फबारी से ठिठुरा मध्यप्रदेश:35 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे; अगले दो दिन शीतलहर का अलर्ट

देखिये वीडियो, रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं का विरोध:राजधानी की घटना से आक्रोश; बालिकाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में जागरूकता अभियान

शादियों के सीजन में बरसेगा धन:शहर में इतने हजार करोड़ के कारोबार की उम्मीद; 90 फीसदी तक वेडिंग वेन्यू बुक

परिसीमन बिल पर इंडिया ब्लॉक में मतभेद:इनको मनाने में जुटी कांग्रेस; इनके समर्थन के ऐलान के बाद बढ़ी सियासी हलचल

आधी रात सड़कों पर उतरी पुलिस:762 पर कार्रवाई; 1544 संदिग्धों की जांच, नशे में वाहन चलाते मिले 286 चालक, तीन आरोपी 3 चाकू के साथ गिरफ्तार

भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत:मृतकों में चार बच्चे भी शामिल; नौकरी लगने की खुशी में मंदिर जा रहा था परिवार

बिजनेसमैन के घर इतने करोड़ की चोरी:सोने-हीरे के जेवर गायब; धनतेरस से पहले 7 लीवर वाली तिजोरी में थे रखे

बेटा जीत रहा था मुकाबला:अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गए पिता; टीम मैनेजर को आया हार्ट अटैक

पानी बचाने और नशे को हराने फिट रहने के लिए दौड़ा शहर:हजारों लोगों ने लिया भाग; मंत्री, विधायक और पुलिस कमिश्नर ने भी लगाई दौड़, मुख्यमंत्री ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!