युवक पर हमला: तीन भाइयों ने मिलकर की मारपीट; केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर इलाके में देर रात बिजली को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक युवक के साथ तीन भाइयों ने मिलकर मारपीट कर दी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
डीपी के पास खड़े थे तीनों आरोपी
चंदन नगर थाना पुलिस के अनुसार, केशव नगर निवासी शाहनवाज खान की शिकायत पर अनवर पुत्र सलीम, फारूख और सिद्दकी के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया है।
शाहनवाज ने बताया कि गुरुवार रात करीब साढ़े 12 बजे उनके घर की बिजली पहले लो वोल्टेज हुई और फिर अचानक बंद हो गई।
जब वह बाहर निकले तो देखा कि इलाके की डीपी (डिस्ट्रिब्यूशन पॉइंट) के पास तीनों आरोपी खड़े थे।
तीनों भाइयों ने हमला कर दिया
शाहनवाज ने जब उनसे बिजली बंद होने का कारण पूछा, तो आरोपियों ने उसे वहां से जाने के लिए कह दिया। विवाद बढ़ने पर जब उसने बिजली विभाग (एमपीईबी) को बुलाने की बात कही, तो तीनों भाइयों ने उस पर हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट की।
आए दिन करते हैं विवाद
थाना प्रभारी तिलक करोले के मुताबिक, आरोपी अनवर और उसके भाई इलाके में आए दिन विवाद करते रहते हैं। इससे पहले दिसंबर माह में भी अनवर और सिद्दकी द्वारा एमपीईबी के रीडर लखन मालवीय के साथ मारपीट का मामला सामने आया था, जिसमें शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज किया गया था।
आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अनवर पर पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!