जेल से छूटते ही दुश्मनों ने लिया खून का हिसाब
KHULASA FIRST
संवाददाता

भिंड के चर्चित हत्याकांड के आरोपी अवितेंद्र तोमर को पेट्रोल पंप के बाहर गोलियों से भूना, पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात गैंगवार और बदले की आग में एक और खूनी वारदात हो गई। भिंड के बहुचर्चित हत्याकांड में शामिल बदमाश अवितेंद्र उर्फ आशु तोमर की गुलाब बाग इलाके में पेट्रोल पंप के सामने गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।
हमलावरों ने फिल्मी अंदाज में पहले उसकी रेकी की, फिर मौका मिलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस बल सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
आरोपियों की तलाश में अलग-अलग टीमों ने रातभर छापे मारे। सूत्र बताते हैं पुलिस ने देर रात कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिनसे पूछताछ जारी है।
डीसीपी जोन-2 अभयसिंह राठौड़ के अनुसार लसूड़िया थाना क्षेत्र में गुलाब बाग कॉलोनी स्थित पेट्रोल पंप के पास भिंड निवासी बदमाश अवितेंद्र तोमर उर्फ आशु की आरोपी गुलशन यादव निवासी गोविंद नगर भिंड, डीलू लहारिया, गौरव जाट सहित दो अन्य ने मिलकर फिल्मी स्टाइल में ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी।
दो बाइक पर आए पांच बदमाशों ने वारदात को अंजाम... जांच में खुलासा हुआ कि वारदात को अंजाम देने दो बाइक पर पांच बदमाश आए थे। पेट्रोल पंप के बाहर पहले से अवितेंद्र का दोस्त अमन इंतजार कर रहा था। दोनों कार में बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी आरोपी गौरव जाटव पैदल वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा।
जैसे ही अवितेंद्र कार से उतरा, तभी पीछे से बुलेट पर आए बदमाश डीलू लहारिया ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बुलेट गुलशन यादव चला रहा था। वहीं गौरव जाटव की स्प्लेंडर बाइक पर दो अन्य बदमाश सवार थे। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।
इंदौर में रहकर कंस्ट्रक्शन का काम कर रहा था
अवितेंद्र कुछ समय पहले ही हत्या के मामले में जेल से छूटने के बाद इंदौर में रहकर कंस्ट्रक्शन का काम कर रहा था। कल रात वह अपनी क्रेटा कार में दो साथियों के साथ पेट्रोल भरवाने पहुंचा। उसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया।
बदमाशों ने गोलियां चलाईं। दो गोलियां अवितेंद्र को लगीं, जबकि अन्य आसपास खड़ी कारों में जा धंसीं। हमले में उसके एक साथी को भी चोट आई है। पुलिस ने मौके से कारतूस और अन्य सबूत जब्त किए हैं।
जेल से बाहर आते ही नजर रखी जा रही थी
पुलिस को शंका है कि हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा है। बताया जा रहा है कि नवंबर 2024 में भिंड में हुए चर्चित विष्णु यादव हत्याकांड में अवितेंद्र तोमर मुख्य आरोपियों में शामिल था। अवितेंद्र और उसके आधा दर्जन साथियों ने मिलकर विष्णु यादव की हत्या कर दी थी।
उसी का बदला लेने के लिए विष्णु का भाई आरोपी गुलशन लगातार अवितेंद्र की रेकी कर रहा था। जेल से बाहर आते ही उस पर नजर रखी जा रही थी और आखिरकार मौका मिलते ही उसकी हत्या कर दी।
पांच नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
सूत्रों के अनुसार आरोपी गुलशन यादव पहले से ही भिंड में प्राणघातक हमले के मामले में फरार चल रहा था। अब इस हत्याकांड में गुलशन, डीलू लहारिया, गौरव जाटव सहित दो अन्य बदमाशों को नामजद आरोपी बनाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। खुलासा फर्स्ट को विभागीय सूत्रों से पता चला है कि देर रात पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!