खबर
Top News

मानवता, संवेदनशीलता और सामाजिक सोच की प्रेरक मिसाल: बहू को बेटी बनाकर घर से किया विदा; पिता ने निभाई ससुर की जिम्मेदारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 जुलाई 2026, 4:25 pm
शेयर करें:
मानवता, संवेदनशीलता और सामाजिक सोच की प्रेरक मिसाल

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन। 
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले से मानवता, संवेदनशीलता और सामाजिक सोच की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। यहां एक परिवार ने अपने बेटे की कैंसर से मौत के बाद विधवा बहू को बेटी का दर्जा देते हुए उसका पुनर्विवाह कराया। ससुर ने पिता की भूमिका निभाते हुए कन्यादान किया और विवाह का पूरा खर्च भी स्वयं उठाया। विदाई के दौरान परिवार और रिश्तेदारों की आंखें नम हो गईं।

2018 में हुई थी कपिल और प्रियंका की शादी
उज्जैन जिले के जेथल निवासी दिनेश बैरागी के छोटे बेटे कपिल बैरागी का विवाह वर्ष 2018 में विदिशा निवासी प्रियंका से हुआ था। शादी के बाद दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से चल रहा था, लेकिन करीब तीन साल बाद वर्ष 2021 में कपिल के पैर में कैंसर का पता चला। परिवार ने इलाज के लिए हर संभव प्रयास किए। करीब दो वर्षों तक विभिन्न अस्पतालों में इलाज चलता रहा, लेकिन बीमारी से जंग हारने के बाद 6 जून 2023 को कपिल का निधन हो गया।

बेटे की मौत के बाद बहू को नहीं छोड़ा अकेला
पति की मृत्यु के बाद प्रियंका अपने ससुराल में ही रहने लगी। इस दौरान ससुर दिनेश बैरागी और सास कैलाश बाई ने बहू को बेटी की तरह संभाला। समय बीतने के साथ परिवार ने महसूस किया कि प्रियंका का भविष्य सुरक्षित होना चाहिए और उसका जीवन दोबारा बसना चाहिए। इसके बाद परिवार ने आपसी सहमति और प्रियंका की इच्छा से उसके पुनर्विवाह का निर्णय लिया।

विदिशा के गोविंद से तय हुआ रिश्ता
परिवार ने प्रियंका के लिए विदिशा निवासी गोविंद का रिश्ता तय किया। दोनों परिवारों की सहमति के बाद भोपाल के एक रिसॉर्ट में पूरे रीति-रिवाज और सामाजिक परंपराओं के अनुसार विवाह समारोह आयोजित किया गया। विवाह में दोनों परिवारों के रिश्तेदार, समाजजन और परिचित बड़ी संख्या में शामिल हुए।

ससुर ने निभाई पिता की जिम्मेदारी
विवाह का सबसे भावुक क्षण तब आया, जब दिनेश बैरागी ने अपनी बहू का नहीं, बल्कि बेटी का कन्यादान किया। उन्होंने पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ विवाह की सभी रस्में निभाईं। विवाह समारोह में मौजूद लोगों ने इस दृश्य को भावुक कर देने वाला बताया। कई लोगों ने इसे समाज के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश बताया।

विवाह पर करीब 7 लाख रुपए किए खर्च
प्रियंका के देवर दीपक बैरागी ने बताया कि परिवार ने पहले ही तय कर लिया था कि छोटे भाई की मृत्यु के बाद भाभी का जीवन दोबारा बसाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विवाह समारोह पर करीब 7 लाख रुपए खर्च किए गए। लगभग 400 लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई और नवदंपती को गृहस्थी शुरू करने के लिए आवश्यक घरेलू सामान भी दिया गया। परिवार के सभी सदस्य भोपाल पहुंचे और पूरे उत्साह के साथ विवाह समारोह में शामिल हुए।

"बहू बनाकर लाया था, बेटी बनाकर विदा करूंगा"
ससुर दिनेश बैरागी ने कहा कि बेटे की मृत्यु के बाद उन्होंने यह संकल्प लिया था कि बहू का भविष्य अंधकारमय नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा, "बहू बनाकर लाया था, बेटी बनाकर विदा करूंगा।" उन्होंने अपने इस संकल्प को पूरा करते हुए बहू का पुनर्विवाह कराया और पिता की तरह कन्यादान किया।

बेटी को मिला सम्मान, भावुक हुए पिता
प्रियंका के पिता रामबाबू ने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि उनकी बेटी को ससुराल में इतना सम्मान और अपनापन मिलेगा। उन्होंने भावुक होकर कहा कि समधी ने जिस तरह बेटी का कन्यादान कर पिता का फर्ज निभाया, वह समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

समाज को दिया सकारात्मक संदेश
ऐसे समय में जब विधवा पुनर्विवाह को लेकर समाज के कई हिस्सों में आज भी संकोच और सामाजिक दबाव देखने को मिलता है, उज्जैन के बैरागी परिवार ने अपनी बहू को बेटी का सम्मान देकर और उसका पुनर्विवाह कराकर एक सकारात्मक संदेश दिया है। परिवार की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने इसे मानवता, समानता और सामाजिक जागरूकता की मिसाल बताया है।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 5 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 5 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 5 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 5 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 6 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 6 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 6 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 6 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 6 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 6 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 6 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 6 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 6 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 6 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 6 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 6 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 6 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!