रॉन्ग साइड से आई इनोवा ने एक्टिवा को मारी टक्कर: कार से मिली शराब की बोतल कार चालक ने धमकाया; मर भी जाओगे तो फर्क नहीं पड़ेगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाही का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अंबिकापुरी स्थित खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे दो युवक एरोड्रम क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हो गए। आरोप है कि रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही इनोवा ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक दूर जा गिरे और एक्टिवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद विरोध करने पर कार चालक ने धमकाया मर भी जाओगे तो फर्क नहीं पड़ेगा...हंगामे की सूचना पर पहुंची एरोड्रम पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें शराब की बोतल मिलने का खुलासा हुआ है।
एरोड्रम पुलिस के मुताबिक, फरियादी ऋषि पिता बलराम ठाकुर निवासी सदर बाजार मराठी मोहल्ला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक राहुल पिता नरेंद्र जैन निवासी परदेशीपुरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित ऋषि के मुताबिक दोस्त सुधांशु मौर्य के साथ रविवार रात अंबिकापुरी स्थित खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर एक्टिवा से लौट रहे थे।
इसी दौरान एरोड्रम क्षेत्र के 60 फीट रोड पर रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक एमपी-09-एफए-9666 ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि हम दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में एक्टिवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ऋषि ने बताया दुर्घटना के बाद कार चालक को समझाते हुए विरोध किया तो राहुल जैन ने धमकाते हुए कहा कि “मर भी जाओगे तो फर्क नहीं पड़ेगा। इसके बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलने पर एरोड्रम पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिसकर्मियों ने कार की तलाशी ली तो उसमें शराब की बोतल मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके से मामला शांत कराया और दोनों पक्षों को थाने ले गई। मामले में ड्रिंक एंड ड्राइव की कार्रवाई भी हो सकती है। पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!