ट्रेन पर गिरी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन: लगी आग; यात्रियों में मची अफरा-तफरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कोलकाता।
पश्चिम बंगाल के दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन अचानक टूटकर एक ट्रेन के डिब्बों पर गिर गई। हाई वोल्टेज करंट के संपर्क में आते ही ट्रेन के एक हिस्से में आग लग गई और स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
स्टेशन पर मची अफरातफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली लाइन गिरते ही तेज चिंगारियां निकलने लगीं और देखते ही देखते ट्रेन के डिब्बे से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। घटना के बाद स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया और यात्रियों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। बिजली आपूर्ति बंद कर आग पर काबू पाया गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह 11,000 वोल्ट की ओवरहेड हाईटेंशन लाइन का अचानक टूटना बताई जा रही है। हालांकि, लाइन टूटने के कारणों की जांच की जा रही है।
फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रेलवे प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और प्रभावित रेल परिचालन को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।
संबंधित समाचार

मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पोस्टर-पुतला:रेलवे पार्सल से कराई बकायदा बुकिंग

पुल के नीचे नाले में मिला युवक का शव:पास में खड़ी मिली बाइक; बेटे को देखकर बेहोश हुए पिता, अस्पताल में भर्ती

आदि कैलाश पर गए युवक की सांस रुकने से हुई मौत:दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था 27 वर्षीय तिलक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान’ का विमोचन:लेखक डॉ. एके द्विवेदी की सराहना

दवाओं के मनमाने दाम पर सवाल:मरीज इलाज कराए या जेब बचाए

करवा चौथ के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; रात में साथ खोला था व्रत

एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर पकड़ाए

मौत को गले लगाने जा रही बेसहारा महिला के लिए देवदूत बनी संस्था महाकाल सेवा फाउंडेशन

बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता:पायलट सहित 6 लोग हैं सवार; अचानक गायब हुई लोकेशन, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीमें

पत्रकारिता की आड़ में फैक्ट्री संचालकों से लाखों रुपए की वसूली का खुलासा:फैक्ट्री सील होने के घटनाक्रम ने खड़े किए सवाल

तुअर दाल की फसल की आड़ में उगा रखा था गांजा:टीआई की टीम ने पैदल पहुंचकर पकड़ी अवैध खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:43 लाख का गांजा जब्त; कपास-तुअर के बीच हो रही थी खेती, किसान गिरफ्तार

स्पार्कवेव की खरीद-फरोख्त के 52 सौदे:कई के नामांतरण रुके

निजी टाउनशिप आबाद:आरटीआई में भी नहीं मिली जानकारी; अब सरकारी रिकॉर्ड पर सवाल

MP में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर:32 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; इस तारीख तक बिगड़ा रहेगा मौसम

करवाचौथ पर पत्नी ने पति को दी जिंदगी की सौगात:किडनी दान कर बचाई जान; ICU में मनाया त्योहार

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:बाथरूम के पानी से बन रहा था खाना; रेस्टोरेंट सील, पनीर-दाल और चावल के सैंपल जांच के लिए भेजे

लाखों लीटर पानी हो रहा बर्बाद:नर्मदा-गंभीर परियोजना; फिर फूटी पाइप लाइन

सीएम के इंतजार में नाराज हुए मंत्री:उनके बिना ही निकाल दी यात्रा; बोले- 2 मिनट भी नहीं रुकूंगा, नेताओं के बीच समन्वय को लेकर फिर उठे सवाल

भाजपा पार्षद के घर पर हमला:बाल-बाल बचे नहीं तो हो जाती हत्या
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!