खबर
टॉप न्यूज

अजातशत्रु अटल: भारत उदय के दृष्टा और सुशासन के प्रवर्तक

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

25 दिसंबर 2025, 5:28 pm
शेयर करें:
अजातशत्रु अटल

भारत जमीन का टुकड़ा नहीं, जीता जागता राष्ट्र है....
यह चन्दन की भूमि है, अभिनन्दन की भूमि है…
यह तर्पण की भूमि है, यह अर्पण की भूमि है…
हम जिएंगे तो इसके लिए, मरेंगे तो इसके लिए…
इसका कंकर-कंकर शंकर है, इसका बिन्दु-बिन्दु गंगाजल है…

डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री, मप्र खुलासा फर्स्ट
मां भारती के लिए सर्वस्व अर्पण करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, राष्ट्रपुरुष श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। अटलजी नवसृजन और नवउत्थान के स्वप्नदृष्टा, भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे जिनका जीवन और चिंतन देश की आत्मा से जुड़ा था। वे सबके प्रिय थे, सबके अपने थे और जन-जन के हृदय में बसे अजातशत्रु राजनेता थे।

श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक साधारण कार्यकर्ता से आरंभ होकर राष्ट्रधर्म के संपादक, भारतीय जनसंघ के मजबूत आधार और भारतीय जनता पार्टी को सर्वोच्च नेतृत्व तक पहुंचाने वाली एक अनुपम और प्रेरक यात्रा रहा है। वे राजनीति को व्यक्ति निर्माण, समाज निर्माण और राष्ट्र निर्माण का माध्यम मानते थे।

उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में समर्पित कार्यकर्ताओं की अनेक पीढ़ियां तैयार हुई, जिनके लिए सेवा, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा जीवन का लक्ष्य बन गई। अटल जी का व्यक्तित्व बहुआयामी था। वे श्रेष्ठ कवि, सफल पत्रकार, दूरदृष्टा, विचारक तथा चिंतक थे, जिन्होंने भविष्य के भारत का स्वप्न देखा और उस पर चलने का मार्ग प्रशस्त किया।

मुझे बताते हुए खुशी है कि माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में श्रद्धेय अटलजी के स्वप्न को आकार दिया जा रहा है। देश की बहुआयामी प्रगति, समृद्धि और विकास के परिणाम धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। इसमें एक ओर प्रत्येक नागरिक की औसत आय बढ़ी है, देश विश्व की चौयी अर्थव्यवस्था बना है।

वहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऐसी साख निर्मित हुई कि वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए कई देशों के प्रमुख भारत की ओर देखते हैं। हमारे लिए गर्व की बात है कि यशस्वी प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश ने विकास की नई करवट ली है। इसी क्रम में 25 दिसंबर को श्रद्धेय अटलजी के जन्म जयंती अवसर पर ग्वालियर में अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट का आयोजन किया जा रहा है, इसमें निवेश और नवाचार की अनंत संभावनाएं आकार लेंगी।

प्रधानमंत्री के रूप में अटल जी ने देश को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक पहुंचाया। सड़क, संचार, आधारभूत संरचना, शिक्षा, विज्ञान और तकनीक, हर क्षेत्र में उन्होंने मजबूत नींव रखी। जहां प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा वहीं सर्वशिक्षा अभियान से शिक्षा को हर वर्ग, हर समुदाय और हर क्षेत्र तक पहुंचाया। पोखरण में भारत की सामरिक शक्ति का प्रदर्शन हो या स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के माध्यम से देश को जोड़ने का संकल्प, हर निर्णय में राष्ट्रहित सर्वोपरि रहा है।

श्रद्धेय अटल जी की दूरदर्शिता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण ‘नदी जोड़ी अभियान” की परिकल्पना है। उन्होंने जल समस्या का स्थायी समाधान बिखरी हुई जलराशि के समुचित प्रबंधन में निकाला। उनका सपना था कि देश की नदियां आपस में जुड़े, जल की एक-एक बूंद का उपयोग हो और धरती सुजलाम् सुफलाम् बने।

हम सभी के लिए गर्व की बात है कि श्रद्धेय अटल जी के इस संकल्प को साकार करने में मध्यप्रदेश अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मध्यप्रदेश नदियों का मायका है, अपनी सैकड़ों नदियों की जलराशि से पूरे क्षेत्र को समृद्ध करने की क्षमता रखता है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां नदियों को जोड़ने के महाअभियान के तहत दो परियोजनाएं प्रारंभ हो चुकी हैं।

पार्वती कालीसिंध चंबल और केन-बेतवा लिंक परियोजनाओं के माध्यम से अनेक नदियों का जुड़ना तय हुआ है। इन परियोजनाओं से जल संकट वाले क्षेत्ररों में नई आशा जगेगी और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

अटलजी विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना चाहते थे- रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव जैसे नवाचारों के माध्यम से उद्द्योगी को छोटे शहरों और अंचलों तक पहुंचाया गया है। इससे पलायन रुकने के साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल रहा है। अटलजी के शासनकाल में शुरू हुई दिल्ली मेट्रो आज विश्वस्तरीय अधोसंरचना के रूप में स्थापित हो गई है।

मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि अब हमारा भोपाल भी मेट्रो वाली राजधानी बन गया है। सुशासन के प्रवर्तक अटलजी के लिए सुशासन का अर्थ सुलभ, पारदर्शी और संवेदनशील व्यवस्था से है। उन्होंने स्थिरता और सुशासन का स्वरूप प्रदान किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सुशासन का वही मंत्र देशभर में लागू हो रहा है। सैचुरेशन की नीति, शत-प्रतिशत लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुंच और डिजिटल माध्यमों से सेवाओ की सरलता यह सब उसी विचार का विस्तार है।

टैग:

संबंधित समाचार

फिर सड़क पर उतरेंगे युवा
Top News

फिर सड़क पर उतरेंगे युवा:CJP निकालेगी मार्च; सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

11 minutes ago
आम आदमी भी बुक कर सकेगा रेस्ट हाउस
Top News

आम आदमी भी बुक कर सकेगा रेस्ट हाउस:प्रदेश के विश्राम भवनों में ऑनलाइन कमरे-हॉल की बुकिंग शुरू; किराया भी बढ़ा

20 minutes ago
होटल कांड के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन
Top News

होटल कांड के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन:ब्लॉक अध्यक्ष को पार्टी से किया निष्कासित; लड़कियों के साथ पकड़ाए थे नेता

38 minutes ago
कावड़ यात्रा में घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो
Top News

कावड़ यात्रा में घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो:26 श्रद्धालु घायल; ड्राइवर भागा तो लोगों ने पीछा कर पकड़ा

39 minutes ago
चीनी की कीमतों में जल्द आ सकती है नरमी
Top News

चीनी की कीमतों में जल्द आ सकती है नरमी:इस संगठन ने किया दावा; देश में पर्याप्त स्टॉक, त्योहारों की मांग की चिंता नहीं

about 1 hour ago
बी.कॉम छात्रों को बांट दिया गलत पेपर
Top News

बी.कॉम छात्रों को बांट दिया गलत पेपर:पूरे साल पढ़े सिलेबस से एक भी सवाल नहीं आया; विवि में हंगामा, कुलसचिव बोले- कोई नहीं होगा फेल

about 1 hour ago
जमीन कब्जाने के आरोपी के घर पहुंची पुलिस
Top News

जमीन कब्जाने के आरोपी के घर पहुंची पुलिस:फर्जी दस्तावेज किए जब्त; भूमि खाली कराने के नाम पर मांगता था रुपए

about 1 hour ago
राम मंदिर चढ़ावा चोरी
Top News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:चंपत के तीखे सवाल...संतों ने पूछा था- क्या नृपेंद्र मिश्र खलनायक की भूमिका निभा रहे

about 1 hour ago
बजट स्वीकृत, टेंडर भी पूरा, फिर भी यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य ठप
Top News

बजट स्वीकृत, टेंडर भी पूरा, फिर भी यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य ठप

about 1 hour ago
प्रभु कृपा अपार भक्ति
Top News

प्रभु कृपा अपार भक्ति:चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड्स; विकास और विरासत का दिख रहा अद्भुत तालमेल

about 1 hour ago
50 हजार में बेटी का सौदा
Top News

50 हजार में बेटी का सौदा:मां ने नाबालिग को युवक को बेचा; दो महीने तक दुष्कर्म का आरोप, गुजरात से मिली तो हुआ खुलासा

about 1 hour ago
मोबाइल झपटमारी के 4 आरोपी गिरफ्तार
Top News

मोबाइल झपटमारी के 4 आरोपी गिरफ्तार:16 मोबाइल; ऑटो और बाइक जब्त, नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे वारदात

about 1 hour ago
आईडीए और नगर निगम में ‘कृपापात्र सेवा प्रदाताओं’ का खेल
Top News

आईडीए और नगर निगम में ‘कृपापात्र सेवा प्रदाताओं’ का खेल:लीज डीड, सेल डीड से लेकर पीएम आवास के दस्तावेज तक चुनिंदा सेवा प्रदाताओं पर मेहरबानी का आरोप

about 1 hour ago
चीकू यादव के पुराने पापों का फिर होगा खुलासा
Top News

चीकू यादव के पुराने पापों का फिर होगा खुलासा:एमडी ड्रग्स नेटवर्क से कनेक्शन की चर्चा

about 1 hour ago
नशे में धुत विधायक पुत्र के नए शागिर्द की रफ्तार ने उड़ाए निगम के गमले-मटके
Top News

नशे में धुत विधायक पुत्र के नए शागिर्द की रफ्तार ने उड़ाए निगम के गमले-मटके

about 1 hour ago
4506 कर्मचारियों को एक साथ प्रमोशन
Top News

4506 कर्मचारियों को एक साथ प्रमोशन:10 साल से अटकी थी पदोन्नति; मुख्यमंत्री बोले- जल्द भरेंगे सभी खाली पद

about 1 hour ago
चार स्वरूपों में दिए दर्शन
Top News

चार स्वरूपों में दिए दर्शन:राजसी ठाठ-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले राजा महाकाल; श्रावण के चौथे सोमवार निकली शाही सवारी

about 2 hours ago
बारिश के लिए अनोखा टोटका
Top News

बारिश के लिए अनोखा टोटका:ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली ‘जिंदा व्यक्ति की शव यात्रा’; ग्रामीणों ने अपनाई बरसों पुरानी परंपरा

about 2 hours ago
रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई
Top News

रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई:मावा और मिल्क केक की बड़ी खेप पकड़ी; सैंपल लैब भेजे

about 2 hours ago
घोड़े पर सवार होकर कॉलेज पहुंचे नेता
Top News

घोड़े पर सवार होकर कॉलेज पहुंचे नेता:बोले- छात्रों की परेशानी दूर करो; बस किराए में 50% छूट और छात्राओं की सुरक्षा की मांग की

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!